Pink Bus Service In Jaipur: जयपुर की सिटी बसों में रोजाना करीब 40 हजार महिलाएं सफर करती हैं, जो कुल यात्रियों का लगभग 40 प्रतिशत हैं। इसके बावजूद महिलाओं के लिए बसों में पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरा और सुरक्षाकर्मी जैसी सुविधाएं नहीं है।
Good News: जयपुर में महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग ने महिला स्पेशल ‘पिंक बस’ सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। यह बस जेसीटीएसएल की ओर से एक ऐसे रूट पर चलाई जाएगी, जहां महिला यात्रियों की संख्या अधिक है।
वहीं मिनी बस के छह रूट पर भी महिला विशेष मिनी बसों का संचालन भी इसी महीने से शुरू किया जाएगा। परिवहन विभाग ने जेसीटीएसएल को इस संबंध में पत्र लिखा है और निजी मिनी बस ऑपरेटरों को महिला स्पेशल बसें चलाने के लिए पाबंद किया है। यह कदम मुख्यमंत्री स्तर पर निर्देश मिलने के बाद उठाया गया है।
जयपुर की सिटी बसों में रोजाना करीब 40 हजार महिलाएं सफर करती हैं, जो कुल यात्रियों का लगभग 40 प्रतिशत हैं। इसके बावजूद महिलाओं के लिए बसों में पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरा और सुरक्षाकर्मी जैसी सुविधाएं नहीं है। पहले सचिवालय की महिला कर्मचारियों के लिए चलाई गई स्पेशल बस भी कोरोना काल के बाद बंद कर दी गई थी।
जेसीटीएसएल की लो-फ्लोर बसों में महिलाओं के साथ अभद्रता, छेड़छाड़ और चोरी जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं। लेकिन इनके समाधान के लिए कोई प्रभावी शिकायत प्रणाली मौजूद नहीं है। दूसरी ओर, राजस्थान रोडवेज की नई बसों में पैनिक बटन और कंट्रोल रूम जैसी सुविधाएं शुरू की गई हैं, लेकिन शहर की बस सेवाएं इससे अब भी वंचित हैं।
जेसीटीएसएल को महिला स्पेशल बस शुरू करने के लिए पत्र लिखा है। साथ ही, मिनी बस के छह रूट पर महिला स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। निजी ऑपरेटर्स को इसके लिए पाबंद किया गया है।