15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Budget : सीएम भजनलाल ने गिनाई खूबियां, 5 साल का वादा था पर 2 साल में ही पूरी की 72 फीसदी घोषणाएं

Rajasthan Budget : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने बजट 2026 की खूबियां गिनाई। उन्होंने कहा 5 साल का वादा था पर हमने 2 साल में ही 72 फीसदी घोषणाएं पूरी कर दी है। साथ ही कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम भजनलाल ने कही बड़ी बात।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Budget CM Bhajanlal enumerated his qualities promise was for 5 years but 72 percent of announcements were fulfilled in just 2 years

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो पत्रिका

Rajasthan Budget : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार में आने से पहले हमने संकल्प पत्र 2023 में 392 घोषणाएं की थी, इनको 5 साल में पूरा करना था, लेकिन हमने दो साल में ही 282 घोषणा (72 फीसदी) से अधिक को पूरा करके दिखाया है। पिछले 2024-25 बजट की 1277 घोषणाओं में से 1188 (93 फीसदी) को धरातल पर लागू कर दिया है।

बजट पेश होने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में पत्रकारों से कहा कि वर्ष 2026-27 के बजट का आकार 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपए है, जो वर्ष 2023-24 के बजट की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है। हम प्रदेश को 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

सीएम भजनलाल ने कहा कि कुशल वित्तीय प्रबंधन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार आया है। इस बजट के अनुमान के अनुसार राज्य की जीएसडीपी 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपए होना संभावित है, जो 2023-24 से लगभग 41 प्रतिशत अधिक है। वहीं, प्रतिव्यक्ति आय पहली बार 2 लाख 2 हजार 349 रुपए होना संभावित है, जो 2023-24 से 21.15 फीसदी अधिक है।

इन पर हुई चर्चा

1- वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत 4 हजार करोड़ रुपए।
2- किसान सम्मान निधि में 76 लाख किसानों को 10 हजार 900 करोड़ से अधिक की राशि डीबीटी।
3- शिक्षा सुविधाओं का विस्तार करने के लिए 69 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान।
4- 400 स्कूल को सीएम राइज विद्यालयों के रूप में क्रमोन्नत के लिए 100 करोड़ का प्रावधान।
5- वेतनमान में संशोधन सम्बन्धी विभिन्न मांगों का तुलनात्मक अध्ययन व विश्लेषण कर अनुशंषा किए जाने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन।

जिन्होंने कुछ नहीं किया, उनको सवाल पूछने का हक नहीं

यमुना जल को लेकर डीपीआर और रिफाइनरी से जुड़े कांग्रेस के आरोपों पर सीएम ने कहा कि कुछ योजनाएं ऐसी होती हैं, जिनमें समय लगता है। हम लगातार यमुना जल पर काम कर रहे हैं। जिन्होंने सबसे ज्यादा इस प्रदेश पर राज किया, उनको सवाल पूछने का हक नहीं है। ये लोग कुछ नहीं कर पाए।