जयपुर

Good News : राजस्थान के लिए आई बड़ी खुशखबरी, तीन रेल लाइन परियोजनाओं को मिली केंद्र की मंजूरी

Good News : केंद्र सरकार ने गुरुवार को राजस्थान की तीन नई रेल लाइन परियोजना जयपुर-सवाईमाधोपुर, अजमेर-चंदेरिया और लूनी-समदड़ी-भीलड़ी को मंजूरी दे दी है। इनके लिए बजट स्वीकृत हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Feb 2024, 8:20 AM IST
ashwini vaishnav

Good News : केंद्र सरकार ने गुरुवार को राजस्थान की तीन नई रेल लाइन परियोजना जयपुर-सवाईमाधोपुर, अजमेर-चंदेरिया और लूनी-समदड़ी-भीलड़ी को मंजूरी दे दी है। इनके लिए बजट स्वीकृत हो गया है। 31.27 किलोमीटर लंबे जयपुर-सवाई माधोपुर रेलमार्ग और 152.77 किमी ट्रैक के दोहरीकरण के लिए 1268.57 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। दोहरीकरण के बाद ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी। साथ ही रणथम्भौर में वन्य अभयारण्य, चौथ का बरवाड़ा और शिवाड़ में स्थित धार्मिक स्थल, वनस्थली में शैक्षणिक संस्थानों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। साथ ही 178.20 किलोमीटर लंबे अजमेर-चंदेरिया रेल मार्ग व 212.8 किलोमीटर ट्रैक के लिए 1813.28 करोड़ रुपए राशि स्वीकृत हुई है।

इससे भीलवाड़ा में कपड़ा उद्योग, चित्तौडगढ़ के आस-पास स्थित सीमेंट इण्डस्ट्रीज को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा। इसके अलावा 278 किलोमीटर लूनी-समदड़ी-भीलड़ी रेलमार्ग व 315.57 किलोमीटर ट्रैक के दोहरीकरण के लिए 3530.92 करोड़ रुपए राशि स्वीकृत हुई है।

Published on: