जयपुर

राजस्थान में हो रही जेल प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा, कड़ी जांच के बाद परीक्षार्थियों को एंट्री, लेट होने पर प्रवेश से रोका

आज जेल प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है।

2 min read
Apr 12, 2025

जयपुर। प्रदेश में आज जेल प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है। आज सुबह से परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ नजर आई। वहीं परीक्षा में नकल नहीं हो या परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटना नहीं हो। इसे लेकर पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दिखाई दे रही है। आज सुबह सात बजे से सेंटर्स के बाहर परीक्षार्थी पहुंचते नजर आए। जिन्हें कड़ी जांच के बाद सेंटरों में प्रवेश दिया गया। इस दौरान लड़कों के जूते खुलवाए गए और इसके अलावा युवतियों के गले व नाक-कान में पहने गहने भी उतरवाए गए।

9 बजते ही सभी परीक्षा केंद्रों के गेट को बंद कर दिया गया। इस दौरान आखिर समय में कई परीक्षार्थी भागते दौड़ते परीक्षा केंद्रों पर पहुंचते नजर आए। जिन्हें प्रवेश करने से रोक दिया गया। इस दौरान कई अभ्यर्थी केंद्र में प्रवेश को लेकर मिन्नतें करते नजर आए। लेकिन उन्हें समय का हवाला देकर प्रवेश करने से रोक दिया गया। सभी सेंटर्स के बाहर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।

प्रदेश में आज जेल प्रहरी के लिए 1278 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। वहीं जेईएन परीक्षा के लिए 28 केंद्र बनाए गए है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। जेल प्रहरी के लिए 803 पदों के लिए हो रही इस परीक्षा में 8,20,942 अभ्यर्थी शामिल हो रहे है।

जयपुर में सर्वाधिक 176 और जोधपुर में 114, जबकि करौली में केवल 7 केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहीं दौसा में जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के लिए 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। पहली पारी का आयोजन आज सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक हो रहा है। दूसरी पारी दोपहर में 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी।

जयपुर में कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 116 में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जो सुबह 7 बजे से परीक्षा समाप्ति तक कार्यरत रहेगा। परीक्षा की निगरानी के लिए 92 उप समन्वयक और 31 उड़नदस्ते तैनात किए गए है। साथ ही पुलिस, नगर निगम, चिकित्सा, यातायात, विद्युत निगम, रोडवेज सहित कई विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

Updated on:
12 Apr 2025 10:08 am
Published on:
12 Apr 2025 10:01 am
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर