जीप चला रहा चालक भी परिवार का सदस्य बताया जा रहा है। हादसा बाड़मेर जिले गुढामलानी के बांटा ग्राम सरहद पर स्थित मेगा हाइवे रोड पर हुआ है। देर रात हुए इस हादसे के बाद शवों की ऐसी हालत है कि पुलिस ने शवों को पोटलियों में भरकर मुर्दाघर में रखवाया है।
जयपुर
शादी की शहनाईयों की गूंज के बात मौत का ऐसा मातम फैला कि एक ही झटके में परिवार के आठ लोग दुनिया से अलविदा हो गए। इन आठ लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं। राजस्थान के बाडमेर जिले में हुए इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है। जीप चला रहा चालक भी परिवार का सदस्य बताया जा रहा है। हादसा बाड़मेर जिले गुढामलानी के बांटा ग्राम सरहद पर स्थित मेगा हाइवे रोड पर हुआ है। देर रात हुए इस हादसे के बाद शवों की ऐसी हालत है कि पुलिस ने शवों को पोटलियों में भरकर मुर्दाघर में रखवाया है।
ट्रेलर और जीप की टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर तक पलट गया, चीप चकनाचूर हो गई
दरअसल जालोर के सांचोर क्षेत्र में स्थित सेवड़ी गांव में रहने वाले एक ही परिवार के आठ लोग बाड़मेर के गुढामलानी क्षेत्र में किसी परिचित की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। शादी में शामिल होने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। मेगा हाइवे पर बीच में डिवाइडर नहीं था। हाइवे होने के कारण दोनो ओर से वाहन तेज रफ्तार से निकल रहे थे।
इसी दौरान बांटा सरहद के नजदीक लग्जरी जीप की टक्कर सामने से आ रहे ट्रेलर से हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि भारी भरकम ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेलर ही पलट गया। जीप की हालत ऐसी थी जैसे खिलौना गाड़ी हो। पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी जीप में बैठे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि
हादसे में पूनाराम, प्रकाश, मनीष, प्रिंस, भागीरथ, नैनाराम, बुद्धराम समेत आठ लोगों की मौत हो गई। छह ने मौके पर ही और दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।