27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Report: आसमान से बरसी आग, राजस्थान में पारा 47 डिग्री पार, बाड़मेर सबसे गर्म जिला

Rajasthan Weather Report 11 May 2026: आगामी दिनों में हीटवेव का अलर्ट, कई संभागों में बढ़ेगा तापमान। अगले 48 घंटों में आंधी-बारिश की संभावना, कुछ जिलों को मिल सकती है राहत।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

May 11, 2026

weather report today

photo patrika

Rajasthan Weather Report 11 May 2026: जयपुर। प्रदेश में सोमवार को तापमान ने एक बार फिर गर्मी के तीखे तेवर दिखाए। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 11 मई 2026 को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फलोदी में 46.8 डिग्री, जैसलमेर में 46.5 डिग्री और बीकानेर में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कई स्थानों पर दिनभर तेज धूप और शुष्क मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय सापेक्ष आर्द्रता का स्तर भी 11 से 44 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। विशेष रूप से जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों तक हीटवेव और ऊष्णरात्री (गर्म रात) की प्रबल संभावना जताई गई है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने तथा कहीं-कहीं हीटवेव की स्थिति बनने का अनुमान है।

वहीं अगले 48 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी (40–50 किमी प्रति घंटा) और हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी व्यक्त की गई है। भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 11 और 12 मई को हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में भी वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी और हीटवेव से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है तथा दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।

राजस्थान में 42°C से अधिक तापमान वाले शहर (11 मई 2026)

क्रम संख्याशहर/स्टेशनअधिकतम तापमान (°C)
1बाड़मेर47.3
2फलोदी46.8
3जैसलमेर46.5
4बीकानेर45.3
5जोधपुर शहर44.9
6चित्तौड़गढ़44.2
7लूणकरणसर (AWS)43.5
8श्रीगंगानगर42.8
9जालौर (AWS)42.8
10कोटा42.7
11अजमेर42.1
12भीलवाड़ा42.0