जयपुर

राजस्थान के 19 नए जिलों को लेकर आया बड़ा अपडेट, भजनलाल सरकार पर लगे ये गंभीर आरोप

राजस्थान में पूर्ववर्ती गहलोत में बनाए गए नए जिलों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
less than 1 minute read
Jul 16, 2024
Feature image

राजस्थान में पूर्ववर्ती गहलोत में बनाए गए नए जिलों को लेकर घमासान मचा हुआ है। भजनलाल सरकार ने इन जिलों की समीक्षा के लिए एक उप समिति का गठन किया हुआ है। इसी क्रम में गंगापुर सिटी से कांग्रेस विधायक रामकेश मीना ने भजनलाल सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने समीक्षा के नाम पर सब कमेटी बनाकर नए जिलों का विकास रोक दिया है।

कांग्रेस विधायक रामकेश मीना ने राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को कहा कि उम्मीद थी कि नए जिलों के विकास के लिए बजट में घोषणा होगी, लेकिन कुछ नहीं किया। समीक्षा के नाम पर सब कमेटी बनाकर नए जिलों का विकास रोक दिया है।

राम लुभाया कमेटी की सिफारिश पर बने थे जिले

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में रिटायर्ड आईएएस रामलुभाया कमेटी की सिफारिश के आधार पर 17 जिले और तीन संभाग बनाए गए थे। अब सत्ता में आते ही भाजपा ने नए जिलों की समीक्षा कैबिनेट सब कमेटी बनाई थी। कमेटी इन ज़िलों और संभाग में प्रशासनिक क्षेत्राधिकार, सुचारू संचालन, प्रशासनिक आवश्यकता, वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के लिए अपनी रिपोर्ट और सुझाव देगी।

Updated on:
16 Jul 2024 11:31 am
Published on:
16 Jul 2024 11:31 am
Also Read
View All
राजस्थान में ‘फहरने’ के बजाए ‘नीचे गिरा’ तिरंगा, झंडारोहण के दौरान दो शर्मसार करने वाली घटनाएं, देखें VIDEO

राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर मांगी माफ़ी, जानिए क्या रही वजह?

‘इलेक्शन मोड’ में राजस्थान BJP, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले 48 ज़िलों में 96 नेताओं को प्रभारी-सह प्रभारी का ज़िम्मा, देखें पूरी सूची

‘होंठ नीले पड़े थे, हॉस्पिटल ले जाते तो जिंदा होता प्रिंस’, जयपुर में छात्र की मौत पर दोस्त ने बताई दर्दभरी दास्तां

खाटूश्यामजी दर्शन को आ रहा परिवार हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार; 4 लोगों की मौत