जयपुर

450 रुपए में गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा अपडेट, अब इस तरह मिलेगा फायदा

जयपुर. एक जनवरी से गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए उज्ज्वला और बीपीएल उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर तक केवाईसी सत्यापन करवाना होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Dec 2023, 11:29 PM IST
Gas Cylinder
Gas Cylinder

जयपुर. एक जनवरी से गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए उज्ज्वला और बीपीएल उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर तक केवाईसी सत्यापन करवाना होगा। राज्य सरकार ने गुरुवार को इस योजना के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार सिलेंडर के लिए माह की गणना पहली और अंतिम तिथि तक रहेगी।
किसी लाभार्थी ने 1 जनवरी को पहला और 31 जनवरी को दूसरा सिलेंडर लिया है तो सिलेंडर की गणना एक सिलेंडर के हिसाब से होगी और उसी हिसाब से सब्सिडी जारी होगी। एक जनवरी या इसके बाद पंजीयन करने पर भी योजना का लाभ जनवरी माह के लिए 1 जनवरी या उसके पश्चात लिए गए गैस सिलेंडर पर भी मिलेगा।
इस योजना का लाभ लेने के लिए राज्य में संचालित विकसित भारत शिविर में पंजीकरण करवाया जा सकता है। एक जनवरी के बाद भी सिलेंडर योजना का लाभ मिल सकता है। केन्द्र के आदेश पर गैस कंपनियां भी वर्तमान उज्ज्वला उपभोक्ताओं का केवाईसी सत्यापन कर रही हैं। रसद विभाग को इस योजना का नोडल विभाग बनाया गया है।

Published on: