जयपुर

जयपुर में शिव महापुराण कथा को लेकर आया बड़ा अपडेट, प्रदीप मिश्रा ने फिर की घोषणा; भक्तों में खुशी की लहर

राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में शिव महापुराण कथा को लेकर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने फिर घोषणा की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 May 2025, 7:15 PM IST
Shiv Mahapuran Katha
पंडित प्रदीप मिश्रा और विधायक बालमुकुंदाचार्य

राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में शिव महापुराण कथा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और हवामहल विधायक बालमुकुंदचार्य ने फिर घोषणा करते हुए कहा है कि कथा जारी रहेगी। कथावाचक प्रदीप मिश्रा, कलेक्टर जितेंद्र सोनी, पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ के बीच 1 घंटे तक वार्ता हुई। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम और पंडाल बढ़ाने का निर्णय हुआ। साथ ही श्रद्धालुओं को धूप से बचाव के लिए चारों ओर टैंट लगवाए जाएंगे। भक्तों से कथा शुरू होने से 2-3 घंटे पहले पहुंचने की अपील की गई है।

गौरतलब है कि कथा 1 मई को शुरू हुई थी और 7 मई तक चलनी है। इससे पहले अत्यधिक भीड़ पहुंचने के कारण अव्यवस्थाओं के चलते कथा स्थगित कर दी थी। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने मंच से कथा के समापन की घोषणा की थी। जिला प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारियों ने आयोजकों से वार्ता की। जिसके बाद अधिक भीड़ के कारण अनहोनी और सुरक्षा के मद्देनजर फैसला लिया गया था। हालांकि फिर से भक्तों के लिए कथा जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

आयोजन समिति ने प्रशासन पर लगाए आरोप

आयोजन समिति के सचिव अनिल संत ने बताया था कि पुलिस ने आयोजन में सहयोग करने की बजाय लगातार अड़चनें खड़ी कीं। हमारी ओर से पूरी व्यवस्थाएं थीं, लेकिन पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिए थे। यहां तक कि पुलिस ने अपने लोगों को कथास्थल पर आगे की पंक्तियों में बैठा दिया। हमारे स्वयंसेवकों को अंदर नहीं जाने दिया।

Updated on:
3 May 2025, 7:15 PM IST
Published on: