जयपुर

बायोग्राफी और नॉन फिक्शन बुक्स का बढ़ रहा है क्रेज

समर हॉलीडेज में डिफरेंट एज ग्रुप्स के बच्चों की बढ़ रही है बुक रीडिंग में रुचि

2 min read
May 23, 2018
Jaipur News
बायोग्राफी और नॉन फिक्शन बुक्स का बढ़ रहा है क्रेज

जयपुर . 'बुक से ज्यादा लॉयल फ्रेंड कोई नहीं हो सकता। फेमस अमरीकन ऑर्थर अर्नेस्ट हेमिंग्वे के इन वड्र्स से बुक्स की इंपोर्टेंस समझी जा सकती है। समर सीजन के साथ इन दिनों बच्चों के हॉलीडे भी चल रहे हैं, ऐसे में किड्स अपने फ्रेंड्स के साथ इस सीजन को एंजॉय कर रहे हैं। खास बात यह है कि जयपुर के किड्स का फोकस इन दिनों अपनी क्रिएटिविटी को एन्हेंस करने पर है। इसके लिए जहां किड्स और टीनेएजर्स ने डिफरेंट समर कैंप्स को जॉइन कर लिया है। वहीं बुक्स भी उनके टाइम में अच्छे साथी के तौर पर नजर आ रही हैं।

इन दिनों बच्चे बुक्स के साथ टाइम स्पैंड कर रहे हैं। एक्सपट्र्स का कहना है कि कुछ सालों में बुक रीडिंग हैबिट्स और प्रायोरिटीज काफी बदली है। इनमें १० साल से लेकर १६ साल तक के बच्चे शामिल हैं। टीनएजर्स में कमिंग ऑफ एज बुक्स, बायोग्राफी, मोटिवेशनल और सेल्फ हैल्प बुक्स का क्रेज काफी बढ़ रहा है। एक्सपट्र्स का कहना है कि अब बच्चे ऐसे ऑथर्स की बुक्स को पढऩे की कोशिश कर रहे हैं, जो उनके लिए चैलेंजिंग है। इनमें 'डायरी ऑफ ए विम्पी किड, 'द पर्क ऑफ बीइंग ए वॉल फ्लॉवरÓ, वेरोनिका रौथ की 'डायवर्जेंट सीरीज और जॉन ग्रीन की 'फॉल्ट इन अवर स्टार्स जैसी बुक्स शामिल हैं।

इन ऑथर्स की डिमांड
चेतन भगत , दुर्जोय दत्ता, रवीन्द्र सिंह के अलावा थ्रिलर और माइथोलॉजिकल और हैवी राइटिंग करने वाले अश्विन सांघी और अमीष त्रिपाठी जैसे इंडियन नॉवेलिस्ट का जलवा भी कायम है। वहीं फॉरन ऑथर्स में जे.के. रोलिंग, रोल्ड डाहल, रस्किन बॉन्ड, निकोलस स्पार्क और जॉन ग्रीन जैसे राइटर भी बच्चों में काफी पसंद किए जाते हैं।

समझें इंटरेस्ट

सिटी एक्सपर्ट शुगन सूद ने बताया कि बच्चों का इंटरेस्ट बढ़ाने में पिक्चर बुक्स काफी सहायक होती है। वहीं रीडिंग डवलप करने के लिए बच्चों के इंटरेस्ट को समझना जरूरी है। बुक रीडिंग एज से ज्यादा सब्जेक्ट पर डिपेंड करती है।

सीरियस फिक्शन में बढ़ता इंटरेस्ट

पहले जहां फिक्शन में बच्चों का खास इंटरेस्ट देखने को मिलता था, वहीं अब नॉन फिक्शन और सीरियस फिक्शन, रियलिटी बेस्ड फिक्शन की तरफ इंटरेस्ट बढ़ा है। क्रासवर्ड के गिरधर गोयल ने बताया कि इन दिनों बच्चों में फे मस बायोग्राफीज को लेकर काफी अच्छा क्रेज है। महात्मा गांधी, विवेकानन्द, महाराणा प्रताप, अब्दुल कलाम , स्टीव जॉब्स, सचिन बेन्जामिन फ्रेंकलिन ,अशोका और मदर टेरेसा जैसे कई शख्सियत की बायोग्राफी टीनएजर्स में पसंद की जा रही है। एक्सपर्ट आंचल सिंह राठौड़ ने बताया कि बच्चों में सेल्फ-हेल्प और मोटिवेशनल बुक्स का भी काफी क्रेज है। इनमें शिव खेड़ा की 'यू कैन अचीव मोर, 'फ्रीडम इज नॉट फ्री जैसी बुक्स के अलावा स्टीफन कोवे की 'सेवन हैबिट्स ऑफ हाइली इफेक्टिव पीपल शामिल हैं।

मांगा कॉमिक्स का भी क्रेज

छोटे बच्चों में इंटरेक्टिव (पॉप-अप) या इलेस्ट्रेशन बुक्स भी पॉपुलर हैं। वहीं किड्स से लेकर टीनएजर्स में कॉमिक्स दोबारा छाने लगी है। जयपुर बुक लवर्स क्लब के प्रशांत ने बताया कि इन दिनों मांगा कॉमिक्स (जैपनीज कॉमिक्स) काफी डिमांड में हैं। रजत बुक डिपो ओनर मोहित बत्रा का कहना है कि फैंटेसीफिक्शन बच्चों की पसंद में शामिल है।
'डायरी ऑफ ए विम्पी किड, 'द पर्क ऑफ बीइंग ए वॉल फ्लॉवर , 'डायवर्जन सीरीज और 'फॉल्ट इन अवर स्टार्स का है क्रेज।

Published on:
23 May 2018 12:34 pm