13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं दूसरे नेताओं की तरह AC में रहने वाला नहीं’, अशोक गहलोत की सलाह पर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का पलटवार

Rajasthan Politics: मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं दूसरे नेताओं की तरह एसी में बैठने वाला नहीं हूं। मैं जमीन पर खड़ा होकर किसानों की मदद करना चाहता हूं।

2 min read
Google source verification
Kirodi Lal Meena Ashok Gehlot

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर। छापेमार कार्रवाई को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को सलाह दे डाली। अशोक गहलोत ने कहा कि मंत्री जी को खुद जाकर छापे नहीं डालने चाहिए। इस बयान के बाद मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं दूसरे नेताओं की तरह एसी में बैठने वाला नहीं हूं। मैं जमीन पर खड़ा होकर किसानों की मदद करना चाहता हूं। गहलोत राज में भी मैंने 5 साल तक उन्हें चैन से नहीं बैठने दिया था।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत की सलाह पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मैं अन्य नेताओं की तरह एसी में रहने वाला नहीं हूं। मैं जमीन पर खड़ा होकर किसानों की मदद करना चाहता हूं। मैंने उन्हें पिछले शासन में 5 साल उन्हें चैन से नहीं बैठने दिया था। ​क्योंकि गहलोत राज में खूब पेपर लीक हुए थे। जल जीवन​ मिशन में भी बड़ा घोटाला हुआ था। मैंने हर मुद्दे को मजबूती से उठाया था। इसलिए वे उन पर आरोप लगाते रहते हैं। मैं उनके आरोपों की परवाह करने वाला नहीं हूं और किसानों की सेवा करते हुए रुकने वाला नहीं हूं।

गहलोत ने दी थी ये सलाह

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक दिन पहले ही कहा था कि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के छापे इलीगल है। लेकिन, वो समझ नहीं पा रहे है। छापेमारी के दौरान जो उनके साथ थे, उनके द्वारा बनाए गए कमेटी के मेंबर थे। वे छापेमारी की कार्रवाई के बाद सौदे करते थे, मीडिया में ऐसी ही खबरें आ रही है। ऐसे में जो छापेमारी हो रही है ये उचित नहीं है।

उन्होंने कहा था कि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कहीं नहीं जाना चाहिए। अगर छापेमारी की कार्रवाई के दौरान कोई झगड़ा हो जाए तो यह मंत्री के लिए उचित नहीं है। मंत्री सम्मानित होते है। अगर आप कहीं छापा मारने जाओ और कोई आपसे बदतमीजी या गुंडागर्दी कर दे तो ये सही नहीं है।

किरोड़ी लाल मीणा को सलाह देते हुए गहलोत ने कहा था कि खुद मंत्री का छापा डालना ठीक नहीं है। उनके अधिकारी छापे मारे तो ये अलग बात है। आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि छापे पड़े या नहीं। अगर छापेमारी हुई तो ईमानदारी से हुई या नहीं? उसकी मानिटरिंग करनी चाहिए। अफसरो या दुकानदारों पर एक्शन लो। लेकिन, खुद को रेड डालने नहीं जाना चाहिए। किरोड़ी मीणा को ये मेरी पर्सनल सलाह है, ​क्योंकि वे हमारी विधानसभा के माननीय व्यक्ति भी है।

हाथी के पीछे ऐसे ही होता है'

बता दें कि नकली खाद-बीज के मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई के बीच कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने गुरुवार को जयपुर जिले के कानोता की बायो फर्टिलाइजर फैक्टरी पर छापामार कार्रवाई की थी। उन्होंने अपने ऊपर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा था हाथी के पीछे… ऐसे ही होता है। नकली खाद-बीज और कृषि उत्पादों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कृषि मंत्री ने जयपुर आगरा रोड के कानोता-नायला रोड स्थित हीरावाला रीको औद्योगिक क्षेत्र में संचालित एक बायो फर्टिलाइजर फैक्टरी पर कार्रवाई की। बायो फर्टिलाइजर उत्पादों की अधिकतम वैधता ज्यादा अंकित मिली। कृषि मंत्री ने चेताया कि किसानों को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।