Bisalpur Dam Gate Open: राजस्थान में अच्छी बारिश से पानी की आवक बढ़ने के बाद शनिवार को बीसलपुर बांध के गेट फिर खोले गए। बीसलपुर बांध के बनने के बाद इसके गेट अब तक कुल छह बार खोले गए है।
Bisalpur Dam Gate Open: राजस्थान में अच्छी बारिश से पानी की आवक बढ़ने के बाद शनिवार को बीसलपुर बांध के गेट फिर खोले गए। बांध के कन्ट्रोल रूम के अनुसार बीसलपुर बांध के दो गेट आधा-आधा मीटर खोलकर बनास नदी में प्रति सैकंड 6002 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है, जिसे पानी की आवक के अनुरूप कम या अधिक किया जा सकता है। जलभराव में सहायक त्रिवेणी का गेज शनिवार दोपहर 3.40 मीटर दर्ज किया गया।
बीसलपुर बांध के गेट खोले जाने से पहले सायरन बजाकर सभी को अलर्ट कर किया गया। बीसलपुर बांध टोंके जिले में है। बांध को जयपुर, टोंक, दौसा और अजमेर की लाइफलाइन कहा जाता है। बीसलपुर बांध इस साल मानसून में पानी से लबालब हो गया था, जिससे बाद इससे पानी निकासी की गई। इससे पहले बीसलपुर बांध के गेट 2019 में खोले गए थे। बीसलपुर बांध के बनने के बाद इसके गेट अब तक कुल छह बार खोले गए है। पूरा भरने के बांध के गेटों को साल 2004, 2006, 2014, 2016, 2019 और 2022 में खोलना पड़ा।
राजस्थान में अच्छी बारिश होने के बाद इस साल बांध में पानी की अधिकता के चलते बांध के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी कर पानी को कई दिनों तक छोड़ा गया था। बाद में बांधक के गेट बंद कर दिए गए।
मानसून समाप्ति के चलते बांध अपनी भराव शमता 315.50 पर चल रहा था कि बीते कल से राजस्थान में बरसात का दबाव इस कदर बढ़ा कि त्रिवेणी में पानी की बम्पर आवक शुरू हो गई। त्रिवेणी का गेज शनिवार सुबह 3.70 मीटर तक पहुंच गया। इसके बाद बांध के गेट खोलने से पहले जिला प्रशासन की तरफ से आस-पास के गांवों के लोगों को अलर्ट किया गया।