जयपुर

मुझे नहीं लगता रिव्यू पिटिशन में सरकार कामयाब हो पाएगी

एससी-एसटी एक्ट मामले में बोले पायलट

2 min read
Apr 03, 2018

सरकार ने दो हफ्ते तक कुछ नहीं किया, आंदोलन हुआ तो जागे
चार साल तक दलितों पर प्रदेश में अत्याचार बढ़ा है
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेशभर में सोमवार को भारत बंद के दौरान हुई हिंसा के लिए सरकार को जिम्मेदार बताया है। पायलट ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दो हफ्ते तक सरकार ने कुछ नहीं किया। जब पहली बार सरकार को अपनी दलील रखनी थी, तो उन्होंने इसे पुख्ता ढंग से नहीं रखा।
मुझे कम उम्मीद है कि सरकार रिव्यू पीटिशन में कामयाब हो पाएगी। आरक्षण को खत्म करने की बात आरएसएस और बीजेपी के नेता करते हैं। अब इसका विरोध हो रहा है। इनके सांसद बोल रहे हैं। लेकिन समाज और देश इसकी कीमत चुका रहा है, यह हम देख रहे हैं। सरकार लॉयन-ऑर्डर मेंटेन करने में पूरी तक फेल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हिंसा के लिए कांग्रेस को जिमेदार बता रहे है लेकिन सच्चाई यह है कि भाजपा का इतिहास बताता है कि सत्ता प्राप्त करने के लिए भाजपा समाज को जातियों व धर्म के आधार पर बांटकर सियासी लाभ उठाती रही है।

किस प्रकार का शासन चला रहे हैं
पायलट ने कहा कि गृहमंत्री फेल हो चुके हैं, इसलिए सीएम को सारा मामला अपने हाथ में ले लेना चाहिए। कल सीएम धौलपुर में थी और वहां भी हिंसा हो रही है और वे रोक नहीं पा रहे हैं तो किस प्रकार का शासन वे चला रहे हैं। वर्तमान सरकार में पहली बार नहीं है, जब हिंसा हुई हो।

कांग्रेस हर कौम के साथ
उन्होंने कहा कि इस सरकार में दलितों पर अत्याचार, कुकर्म व दुष्कर्म के मामले बढ़े हैं। यह दलित व किसान विरोधी सरकार है। कांग्रेस हर उस व्यक्ति के साथ है जो अपने आप को पीडि़त मानता है। हम किसानों, गरीबों के साथ हैं, पिछड़ों व अगड़ों के साथ है। जो व्यक्ति संविधान के तहत संरक्षण चाहता है तो हम उसके साथ है।

Published on:
03 Apr 2018 07:59 pm
Also Read
View All