जयपुर

Rajasthan Politics : भाजपा की परिवर्तन यात्रा के लिए तीन रथ तैयार, एक सवार का नाम तय, दो पर है संशय

BJP Parivahan Yatra Soon : राजस्थान में कांग्रेस सरकार के छुपे चेहरे को उजागर करने के लिए भाजपा ने तैयारियां पूरी कर ली है। जल्द परिवर्तन यात्रा निकालेगी। पर भाजपा इन परिवर्तन यात्रा में निकाले जा रहे रथों के लिए महारथियों का नाम तय करने को लेकर उलझन में है। एक पर तो सहमति है दो पर अभी भी संशय है।

2 min read
BJP

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कामकाज को लेकर भाजपा जनता के बीच जाने की योजना तैयार कर चुकी है। इसके लिए तीन स्थानों से परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर भाजपा ने रूट, स्थान तय कर रखे हैं, लेकिन परिवर्तन यात्रा के इन रथों में कौन-कौन से वो तीन महारथी सवार होगा। यह तय करने में पार्टी के माथे पर पसीना आ रहा है। पार्टी से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार यात्रा निकालने की योजना पर करीब डेढ़ माह पहले जयपुर में हुई कोर कमेटी की बैठक में चर्चा हो चुकी है। सवाईमाधोपुर में हाल में हुई चिंतन बैठक में भी इसकी जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन यात्रा की आधिकारिक घोषणा पार्टी नहीं कर पा रही है। इधर राजस्थान विधानसभा चुनाव करीब आ रहा है। राज्य की सभी बड़ी छोटी पार्टियों ने अपने प्रचार शुरू कर दिए हैं। इस बार भाजपा का टारगेट राजस्थान की सत्ता पर भगवा का झंड़ा लहराना है।

परिवर्तन यात्रा की तारीख पर भ्रम

भाजपा चाहती है कि इस माह के अंत में यह यात्रा शुरू हो जाए और पन्द्रह सितम्बर के बाद जयपुर में इस परिवर्तन यात्रा का समापन हो, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। नेताओं की जिम्मेदारियां तय नहीं हुई तो यह यात्रा अगस्त की जगह सितंबर में शुरू हो सकती है। सितंबर के तीसरे सप्ताह तक यात्रा चल सकती है। यात्रा के समापन पर एक बड़ी सभा होगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित कर सकते हैं। इस परिवर्तन यात्रा के तहत हर विधानसभा में पार्टी एक बड़ी सभा और पांच से छह छोटी सभाएं करना चाहती है।

यह भी पढ़ें - राजेंद्र राठौड़ ने सीएम गहलोत को लिया आड़े हाथों, बोले - सिर्फ विधायकों को खुश करने के लिए किया जिलों का गठन

एक पर रथ पर विरजेंगे जोशी, बाकी दो रथों पर कौन रहेगा?

पार्टी तीन धार्मिक स्थलों से यात्रा निकालना चाहती है। एक रथ में प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी सवार होंगे। यह तो तय है, लेकिन उनके साथ दो अन्य नेता कौन होंगे। यह तय होना बाकी है। इसी तरह एक अन्य रथ पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल या नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ मुख्य सवार हो सकते हैं, लेकिन उनके साथ कौन होगा। यह भी तय होना बाकी है। तीसरे रथ का मुख्य सवार कौन होगा। यह भी अभी तय होना बाकी है।

एक रथ पर वसुंधरा राजे को सवार करने की पार्टी की मंशा

भाजपा पार्टी एक रथ पर वसुंधरा राजे को सवार करना चाहती है, लेकिन अभी तक उनकी भूमिका तय नहीं होने से परिवर्तन यात्रा की आगे की योजना अटकी हुई है।

यह भी पढ़ें - राजस्थान चुनाव पर सचिन पायलट की भविष्यवाणी, कांग्रेस हैरान भाजपा परेशान, जानें क्या कहा?

Updated on:
11 Aug 2023 12:56 pm
Published on:
11 Aug 2023 12:54 pm
Also Read
View All