चुनावी साल में अप्रेल से मुख्यमंत्री खुद ढाई महीने की सुराज विकास यात्रा पर जाने वाली थी...
जयपुर। चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में बनाने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की 15 अप्रेल से प्रस्तावित सुराज विकास यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। यह अब सम्भवत: मई-जून में शुरू होगी। सूत्रों के अनुसार सीएम अब पहले लोकसभावार सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। इसकी शुरुआत सीकर से होगी। वहां पहले चरण में 6 से 9 अप्रेल तक नीम का थाना, खंडेला, श्रीमाधोपुर, दातारामगढ़ और दूसरे चरण में 13 से 16 अप्रेल तक सीकर, धोद, लक्ष्मणगढ़, चौमू विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी।
गौरतल है कि चुनावी साल में अप्रेल से मुख्यमंत्री खुद ढाई महीने की सुराज विकास यात्रा पर जाने वाली थी। मुख्यमंत्री प्रदेश की एक-एक विधान सभा सीट तक खुद जाने वाली थी। इस बारे में वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश बीजेपी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालने के लिये मुख्यमंत्री की 'विकास यात्रा' 15 अप्रैल से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र उदयपुर से शुरू होनी थी।। इस यात्रा का समापन जुलाई में होना था।
पहले भी सीएम राजे कर चुकी हैं इस तरह की यात्राएं
प्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यात्रा की योजना के बारे में पार्टी नेताओं को बताया गया है। गजेन्द्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2003 में जब वसुंधरा राजे पहली बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं थी तब से मुख्यमंत्री की इस तरह की यह तीसरी यात्रा होगी।
इधर चुनाव से पहली की कसरत
जनता से जानी समस्याएं... उदयपुर में चुनाव से पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने बुधवार को घंटाघर, मालदास स्ट्रीट, हाथीपोल खटीकवाडा क्षेत्र का दौरा किया। कटारिया ने यहां कार्यकर्तओं, जनता और व्यापारियों से चर्चा कर उनकी समस्या जानी। लोगों ने पानी की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि पीने के पानी की आपूर्ति बहुत कम दबाव से होती है, लोगों ने यह भी बताया कि क्षेत्र में रोड लाइटें बंद पड़ी है।व लोगो ने कहा कि पार्षद 4 साल बाद आज आई है कभी वार्ड में नही आती है। लोगों ने सीवरेज व पार्किग की समस्या भी गृहमंत्री को बताई। कटारिया का जगह-जगह स्वागत किया गया।