
जयपुर ।
भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर काफ़ी तैयारियों में जुटी है। भाजपा इन चुनावी तैयारियों में हर उन पहलूओं पर विचार कर रहीं है, जिनकी वजह से वह राजस्थान में हुए उपचुनावों में और अन्य जगह के चुनावों में नाकाम रही। इन परिणामों को देखते हुए पार्टी इस बार के विधानसभा चुनावों में किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है। इसके लिए पार्टी विशेष तैयारियों में जुटी है।
सूत्रों की माने तो बीजेपी इस बार विधायकों को उनकीं परफॉर्मेंस के अनुसार ही पार्टी का टिकट देगी। इस तरह से बेहतर प्रदर्शन करने वाले विधायक इस सूची में सबसे आगे होंगे और जो विधायक अपने क्षेत्र में बेहतर परफॉरमेंस नहीं दे पाए उनका सूची में नाम होना या ना होना एक सस्पेंस रहेगा। लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक सूची में नाम नहीं होने पर पार्टी से सपा होना लगभग तय सा ही है। इस विषय में भाजपा एक रिकॉर्ड तैयार कर रहीं है इस रिकॉर्ड में हर विधायक की परफॉरमेंस से संबंधित जानकारी होगी।
ऐसे तय होगी टिकिटों की गणित
गुरुवार को भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने संकेत दिए की इस बार पार्टी टिकटों की गणित विधायकों के बेहतर परफोर्मेंस के हिसाब से ही रहेगी साथ ही कहा की बीजेपी इस बार सिर्फ जिताऊ नेताओं को ही टिकिट देगी। इस विषय में भाजपा विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रही है,उसी रिपोर्ट कार्ड के हिसाब से पार्टी से विधायकों को टिकिट दिए जाएंगे।
ऐसे में पार्टी ने साफ़ कर दिया है की इस बार चुनावों को लेकर पार्टी किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेगी और सत्ता को भी अपने हाथों से नहीं जाने देगी। ऐसे में क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं को टिकिट मिलना तय है और जो नेता इस चुनौती में ख़रे नहीं उतरे है उनकों पार्टी की तरफ से चुनाव का टिकिट मिलने की संभावना कम है।
भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल के दिए निर्देश
नगर पालिका और नगर परिषद की बैठक में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वह जनता की समस्याओं को और जनता के कामों को जल्द से जल्द पूरा करें और भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाए।