जयपुर

Rajasthan Politics : महिला नेत्रियों पर ‘आग बबूला’ हुए BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, लगाई डांट और फिर कार्यक्रम छोड़ चलते बने, जानें बड़ी वजह 

भाजपा महिला मोर्चा के मशाल जुलूस के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का 'रौद्र रूप' देखने को मिला। जलती मशालों के साथ सेल्फी खिंचवाने और अनुशासनहीनता बरतने पर राठौड़ महिला नेत्रियों पर इस कदर भड़के कि...

2 min read
Apr 29, 2026
'आग बबूला' हुए BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़

राजस्थान की राजधानी जयपुर की सड़कें मंगलवार रात एक अजीबोगरीब सियासी ड्रामे की गवाह बनीं। मौका था भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ आयोजित 'मशाल जुलूस' का, लेकिन सुर्खियां विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का गुस्सा बटोर ले गया। अमर जवान ज्योति पर आयोजित इस कार्यक्रम में उस समय 'हाई-वोल्टेज ड्रामा' शुरू हो गया, जब मदन राठौड़ महिला नेत्रियों और कार्यकर्ताओं की अव्यवस्था और लापरवाही पर अपना आपा खो बैठे।

स्थिति यहाँ तक पहुँच गई कि अध्यक्ष महोदय बीच में ही प्रदर्शन छोड़कर अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए, जिससे वहां मौजूद महिला नेत्रियों के चेहरे उतर गए।

आखिर क्यों फूटा राठौड़ का गुस्सा?

घटनाक्रम के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा 'महिला वंदन बिल' के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ मशाल जुलूस निकाल रही थी।

  • सुरक्षा की अनदेखी: जलती हुई मशालें हाथ में होने के बावजूद कई महिला नेत्री और कार्यकर्ता एक-दूसरे के बेहद करीब आकर सेल्फी खिंचवाने में व्यस्त थीं।
  • नसीहत बनी नाराजगी: मदन राठौड़ बार-बार इशारों से महिलाओं को एक निश्चित दूरी बनाकर रखने की हिदायत दे रहे थे ताकि कोई बड़ा हादसा न हो जाए।
  • अनसुनी पड़ी भारी: जब बार-बार टोकने के बाद भी कार्यकर्ता व्यवस्थित नहीं हुईं, तो राठौड़ का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मीडिया के कैमरों के सामने ही कड़े शब्दों में अनुशासन का पाठ पढ़ाया और अव्यवस्था देख हाथ जोड़कर वहां से चलते बने।

देखें मदन राठौड़ के गुस्से का वायरल वीडियो

अनुशासन की छवि पर सवाल, भीड़ कम, नेता ज्यादा!

जयपुर के इस प्रदर्शन ने भाजपा की 'अनुशासन प्रिय' पार्टी की छवि पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जुलूस में आम महिला कार्यकर्ताओं की संख्या उम्मीद से काफी कम रही, जबकि महिला नेत्रियों की संख्या ज्यादा नजर आई। प्रदेश अध्यक्ष का इस तरह बीच कार्यक्रम से नाराज होकर जाना संगठन के भीतर बढ़ती खींचतान और निर्देशों की अवहेलना की ओर इशारा करता है।

    क्या महिला मोर्चा पर गिरेगी गाज?

    BJP महिला मोर्चे का मशाल जुलूस 

    मदन राठौड़ का इस तरह नाराज होकर जाना पार्टी के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। जानकारों का मानना है कि:

    • रिपोर्ट तलब: अध्यक्ष इस घटनाक्रम की रिपोर्ट महिला मोर्चा की प्रदेश इकाई से मांग सकते हैं।
    • कांग्रेस का पलटवार: कांग्रेस ने भी इस वीडियो को लपक लिया है और भाजपा की आंतरिक कलह पर तंज कसना शुरू कर दिया है।

    कैमरे में कैद हुआ 'पॉलिटिकल ड्रामा'

    जब मदन राठौड़ डांट लगाकर जा रहे थे, तब वहां खड़े दर्जनों मीडियाकर्मियों के कैमरों ने इस 'अनप्लान्ड' मूवमेंट को रिकॉर्ड कर लिया। भाजपा के रणनीतिकार अब इस डैमेज को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब सफाई देना मुश्किल हो रहा है।

    सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा : राखी राठौड़

    Published on:
    29 Apr 2026 01:55 pm
    Also Read
    View All