
जयपुर।
भाजपा के विभिन्न मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा का क्रम जारी है। अब महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने पदाधिकारियों की घोषणा की है। मूंदड़ा ने 6-6 उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री, 2 महामंत्री, एक-एक कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और एक मीडिया प्रभारी के साथ प्रदेश कार्यसमिति के चार सदस्यों की घोषणा की है।
मोर्चा ने सांसद रंजीता कोली, जयश्री गर्ग, राधा भारद्वाज, अनुसूईया गोस्वामी, विनीता आहूजा और पूजा अग्रवाल को उपाध्यक्ष, इंद्रा राजपुरोहित और सरिता गैना को प्रदेश महामंत्री, कृष्णा कटारा, रक्षा भंडारी, पूजा यादव, बादाम वर्मा, ज्योति ज्याणी और दीपा नाथावत को प्रदेश मंत्री, किरन तातेड़ को कोषाध्यक्ष, सुमन मीणा को कार्यालय मंत्री, स्नेहा काम्बोज को मीडिया प्रभारी और रजनी गावडि़या, शोभल सिंह, अंजू मिश्रा और इन्दू जाटव को सदस्य बनाया गया है।
आपको बता दें कि प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने सभी मोर्चा अध्यक्षों को जनवरी तक पदाधिकारियों और फरवरी तक कार्यकारिणी घोषित करने के साथ ही जिला की टीामें की घोषणा करने के निर्देश दिए थे। मगर निकाय चुनाव की वजह से ज्यादातर मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पाई। अब निकाय चुनाव खत्म हो चुके हैं, ऐसे में मोर्चा पदाधिकारियों की घोषणा शुरू हो गई है।