जयपुर

सशक्त मंडल अभियान का आगाज कल, अरुण सिंह आएंगे

भाजपा ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां की शुरू कर दी है। सशक्त मंडल अभियान का शनिवार को शंखनाद किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की मौजूदगी में तोतूका भवन सभागार में सुबह 11 बजे 'सशक्त मंडल अभियान' कार्यशाला के जरिए कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।
less than 1 minute read
Aug 06, 2021
सशक्त मंडल अभियान का आगाज कल, अरुण सिंह आएंगे
सशक्त मंडल अभियान का आगाज कल, अरुण सिंह आएंगे

जयपुर।

भाजपा ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां की शुरू कर दी है। सशक्त मंडल अभियान का शनिवार को शंखनाद किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की मौजूदगी में तोतूका भवन सभागार में सुबह 11 बजे 'सशक्त मंडल अभियान' कार्यशाला के जरिए कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।

इस कार्यशाला में पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी के साथ ही विधानसभा स्तर पर लगाए जाने वाले विस्तारक/प्रवासी शामिल होंगे। कार्यशाला में विभिन्न सत्रों के दौरान अभियान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा 8 अगस्त को प्रदेश भाजपा हेल्थ वॉलिंटियर कार्यशाला भी करेगी। अरुण सिंह का शुक्रवार रात 10 बजे जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।

6 अप्रेल तक 52009 बूथों पर करना है समितियों का गठन

पार्टी ने अभियान के तहत लक्ष्य तय किया है कि 6 अप्रेल को पार्टी के स्थापना दिवस तक राजस्थान के सभी 52009 बूथों पर समितियों का गठन किया जाए। हर बूथ पर 21 सदस्यीय समिति का गठन होगा। इस तरह से राजस्थान में बूथ स्तर तक 10 लाख 92 हजार 189 समिति सदस्यों की लंबी चौड़ी फ़ौज खड़ी होगी।

15 अगस्त को सौंपेंगे जिम्मेदारी

अभियान के तहत 15 अगस्त को प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवासी—विस्तारकों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रदेश के पदाधिकारी या वरिष्ठ नेताओं को प्रवासी—विस्तारक बनाया जाएगा। ये सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर मंडलों का कामकाज की निगरानी के साथ ही मंडलों की टीम के गठन करवाएंगे। मंडल स्तर पर प्रवासी भेजे जाएंगे और अल्पकालीन विस्तारक बूथ स्तर पर जाएंगे। विस्तारकों को ही बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख के निर्माण और समितियों के गठन का जिम्मा सौंपा जाएगा।

Published on:
06 Aug 2021 04:29 pm