जयपुर

जयपुर मेट्रो का भाजपा करेगी विस्तार, प्रमुख शहरों के लिए मेट्रो मास्टर प्लान का वादा भी

भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में जयपुर जयपुर-जोधपुर की दूरी 3 घंटे के लिए राजमार्ग को करेंगे अपग्रेड
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2023, 12:50 PM IST
bjp bjp
,

अशोक गहलोत के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर जयपुर शहर में शुरू किए गए मेट्रो प्रोजेक्ट का भाजपा विस्तार करेगी। भाजपा की ओर से जारी किए गए चुनाव घोषणा पत्र में इस बिंदू को शामिल करते हुए राज्य के प्रमुख शहरों में मेट्रो लाइन का विकास करने के लिए मेट्रो मास्टर प्लान बनाने की बात कही गई है। इसके अलावा प्रदेश में आत्महत्या की लगातार बढ़ती दर को कम करने के लिए जयपुर शहर सहित प्रमुख शहरो में युवा साथी केन्द्र बनाने की घोषणा भी भाजपा ने की है।

घोषणा पत्र के मुताबिक केन्द्र सरकार के साथ मिलकर जयपुर और जोधपुर के बीच यात्रा की दूरी घटाने के प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन के राजमार्ग में अपग्रेड किया जाएगा। गौरतलब है कि जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट का मानसरोवर से परकोटे तक विस्तार किया जा चुका है। अब इसका ट्रांसपोर्ट नगर तक विस्तार करने की स्वीकृति जारी हो चुकी है।

जयपुर के लिए ये वादे भी

- केन्द्र सरकार के साथ मिलकर जयपुर में एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर के निर्माण को तेजी से पूरा किया जाएगा
- प्रदेश के प्रमुख हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष देश के प्रमुख शहरो में हथकरघा और हस्त शिल्प मेलों का आयोजन किया जाएगा। इस सूची में जयपुर के सांगानेरी ब्लॉक प्रिंट को भी शामिल किया गया है
- प्रदेश में 8 क्षेत्रीय विरासत अकादमियां बनाने की घोषणा भी की गई है, इसमें जयपुर सवाई जयसिंह ढूंढाढ़ अकादमी भी शामिल है
- जयपुर आईटी पार्क को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ साइबर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा

Published on: