जयपुर

पीएम मोदी का फोटो हटाने के बजाए काला रंग पुतवाया, भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश

कालवाड़ की ग्राम पंचायत महेशवास कला का मामला...
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Mar 2019, 10:03 AM IST
modi poster

जयपुर।

कालवाड़ के महेशवास कला ग्राम पंचायत में होर्डिंग पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के फोटो पर गुरुवार को ग्राम पंचायत की ओर से काला रंग पुतवा दिए जाने पर विवाद हो गया। आचार संहिता के तहत सरकारी प्रचार में मंत्रियों के चेहरे हटाने के निर्देश होने से पंचायत प्रशासन ने पोस्टर-बैनर को हटाने की बजाय प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्री के फोटो पर काला रंग पुतवा दिया। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो पंचायत प्रशासन ने होर्डिंग पर लगे काले रंग को साफ करवा कर इसे कागज से ढकवाया।

- दीवार पर लगे पोस्टर पर पीला रंग पोतने के लिए कहा था, लेकिन यह काला रंग भी नहीं। अब इसे ढकवा दिया गया है।
रमेश शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत, महेश वास


वहीें दूसरी ओर... चूरू एसपी पर आचार संहिता की कार्रवार्ईं संभव
आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते चूरू एसपी यादराम फांसल पर गाज गिरेगी। अचार संहिता के समय आवश्यक न्यूनतम कार्यकाल की पालना में उन्हें हटाया जाएगा। इसको लेकर उनकी चुनाव आयोग में शिकायत भी की गई है। यादराम फांसल जून 2019 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। वर्तमान समय में उनका कार्यकाल पांच माह से भी कम बचा है। आयोग का निर्देश है कि छह माह से कम कार्यकाल वाले अधिकारी की फील्ड में तैनात नहीं रह सकते।


भाजपा राज में बने सीएलजी सदस्य बदले जाएंगे
भाजपा राज के समय पुलिस थानों के सामुदायिक सहयोग गु्रप (सीएलजी) में शामिल हुए लोगों को अब हटाया जाएगा। इसके लिए गृह विभाग ने नियमानुसार तय समय में सदस्य बदलने के लिए पुलिस मुख्यालय और सभी जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं। आदेश में पूर्व में जारी परिपत्रों का भी हवाला दिया गया है। सीएलजी मेम्बर थानों के अलावा जिला स्तर पर भी बनाए जाते हैं।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना