जयपुर

एग्जाम फीवर को दूर करने के लिए बोर्ड ने जारी किया ‘एग्जाम एंथम’

मीम्स के बाद एमीवे की आवाज में 'एंथम' जारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Mar 2020, 11:21 PM IST
एग्जाम फीवर को दूर करने के लिए बोर्ड ने जारी किया 'एग्जाम एंथम'
एग्जाम फीवर को दूर करने के लिए बोर्ड ने जारी किया 'एग्जाम एंथम'

जयपुर. एक ओर जहां सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेण्डरी एजुकेशन यानी सीबीएसई की ओर से इन दिनों एग्जाम चल रहे हैं। वहीं स्टूडेंट्स के बीच एग्जाम फोबिया को कम करने के लिए बोर्ड की ओर से लगातार प्रयास चल रहे हैं। बोर्ड लगातार कोशिश कर रहा है कि स्टूडेंट्स के बीच एग्जाम फीवर को कम किया जाएं, इसके लिए जहां बोर्ड स्टूडेंट्स को हल्के अंदाज में एग्जाम से ना डरऩे के लिए प्रेरित कर रही है। इसके तहत कुछ समय पहले जहां सीबीएसई ने मीम्स पब्लिश किए थे, जिसमें स्टूडेंट्स को हास्य के साथ एग्जाम फीवर को दूर करने की कोशिश की गई थी। बोर्ड की ओर से टिवट्र पर इन मीम्स को पब्लिश किया गया था, ताकि स्टूडेंट्स मोटिवेट होकर एग्जाम दें और अच्छे अंक हासिल करें। बोर्ड के एक अधिकारी का कहना है कि बोर्ड की ओर से इन मीम्स को पब्लिश करने का वजह स्टूडेंट्स के डर को कम करना है। वहीं एक्सपट्र्स का कहना है कि इस तरह के मीम्स के जरिए स्टूडेंट्स बोर्ड को कोशिश है कि स्टूडेंट्स गलत रास्ते को ना अपनाएं। स्टूडेंट्स को मोटिवेट करने की दिशा में अब सीबीएसई ने एक और नया कदम बढ़ाया है। दरअसल सीबीएसई ने अब स्टूडेंट्स को मोटिवेट करने के लिए एक एग्जाम एंथम बनाया है। यह एंथम सिंगर एमीवे की ओर से गाया गया है, जिसे यूट्यूब पर पब्लिश किया गया है।

स्टूडेंट्स -टीचर कर रहे हैं शेयर
सीबीएसई की ओर से जारी इस एग्जाम एंथम को अब स्कूल टीचर्स और स्टूडेंट्स लगातार वॉट्सएप और अन्य सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स प्रेरित होकर एग्जाम दें। इस एंथम का टाइटल 'मंचाएंगे' और 'पढ़ेंगे' दिया है।

Published on: