जयपुर

Border Security : भारत-पाक तनाव के बीच गृह विभाग ने आपात स्थिति से निपटने के लिए दिए ये 10 अहम निर्देश

Emergency Preparedness: राजस्थान में आपदा प्रबंधन के निर्देश, गृह विभाग अलर्ट मोड में, भारत-पाक तनाव के बीच जिलाधिकारियों को मिले सख्त दिशा-निर्देश।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 May 2025, 9:36 AM IST
Border Security Force commits suicide
Demo Photo

Disaster Management: जयपुर। भारत-पाक सीमा पर संभावित युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए राजस्थान सरकार का गृह विभाग सतर्क हो गया है। राज्य के गृह विभाग ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों और कलेक्टरों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी करते हुए आपदा प्रबंधन को प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों का उद्देश्य न केवल जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, बल्कि आपात स्थिति में संसाधनों की समुचित उपलब्धता और व्यवस्था भी बनाए रखना है।

क्र.सं.दिए गए प्रमुख निर्देश
1अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाएं, चिकित्सकीय स्टाफ और ब्लड बैंक में सभी रक्त समूहों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
2चिन्हित अस्पतालों व स्कूलों में अस्थायी अस्पताल और राहत शिविर बनाए जाएं तथा जनरेटर की व्यवस्था की जाए।
3सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखी जाए और देशविरोधी या भड़काऊ पोस्ट पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए।
4खाद्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और अनावश्यक भंडारण को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।
5जन स्वास्थ्य विभाग यह सुनिश्चित करे कि पेयजल आपूर्ति आपात स्थिति में भी निर्बाध रूप से हो।
6सीमावर्ती जिलों के अधिकारी सेना एवं केंद्रीय एजेंसियों से निरंतर समन्वय बनाए रखें।
7सीमा पर स्थित गांवों के लिए आपात निकासी योजनाएं तैयार हों और उनका अभ्यास समय-समय पर कराया जाए।
8संवेदनशील स्थलों जैसे अस्पताल, तेल व गैस पाइपलाइन, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।
9ग्राम व पंचायत स्तर पर सरकार की व्यवस्थाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचे और उनका भरोसा बना रहे।
10अग्निशमन सेवा, संचार व्यवस्था और पब्लिक एड्रेस सिस्टम सक्रिय रहें तथा मॉक ड्रिल नियमित रूप से कराई जाए।
Updated on:
8 May 2025, 9:36 AM IST
Published on: