4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather: पाकिस्तान से उठा तूफान अब राजस्थान की ओर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast: पाकिस्तानी सीमा से आया मौसमीय खतरा, राजस्थान में अगले 5 दिन आफत की आशंका, "राजस्थान में बादलों की गड़गड़ाहट से डरे लोग, मौसम विभाग ने दी चेतावनी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 5 May 2025, 3:47 PM IST

rajasthan-weather-alert

Rain in Rajasthan: जयपुर। राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य में तेज़ आंधी, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि वर्तमान में एक सक्रिय परिसंचरण तंत्र पाकिस्तान, पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है, जिसका असर राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों पर देखा जा रहा है।

वायुमंडल के निचले स्तरों में भी एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर सक्रिय है। इससे वातावरण में नमी बढ़ी है और बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज के लिए जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर सहित कई जिलों में तेज़ हवाओं (50-60 किमी प्रति घंटा, कुछ स्थानों पर 70 किमी प्रति घंटा तक) के साथ तेज़ मेघगर्जन और मध्यम से तेज़ बारिश की चेतावनी दी है।


यह भी पढ़ें: Isarda Dam: लो आ गई खुशखबरी, ईसरदा बांध का 90% कार्य पूर्ण, इस मानसून से 1,256 गांवों को मिलेगा पेयजल

दक्षिणी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह मौसमी गतिविधियाँ अगले 4-5 दिनों तक दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में बनी रह सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

यह भी पढ़ें: बड़ा निर्णय: गर्मी से पहले राजस्थान को जल संजीवनी, गांधी सागर से राणा प्रताप सागर में आएगा 892 एमसीयूएम जल