जयपुर

बिजली के तार की चपेट में आने से 13 साल के मासूम की मौत, नाले में मिला शव, मची चीख पुकार

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2018, 5:19 AM IST
boy death
boy death

जयपुर ।

राजधानी जयपुर के शास्त्रीनगर थाना इलाके में रविवार रात एक किशोर का शव खंडेलवाल कॉलेज के पीछे बने नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, नजदीक श्याम भजन संध्या का भी आयोजन हो रहा था। मामले का पता चलते ही माहौल गमगीन हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार भजन संध्या से निकलकर किशोर लघुशंका के लिए नाले की तरफ गया था, जहां पैर फिसलने पर उसने वहां से गुजर रहे जनरेटर की डोरी को पकड़ा तो करंट दौड़ गया। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस को मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। थानाधिकारी चैनाराम बेडा ने बताया कि हादसे का शिकार भरत सैनी (13) पुत्र घनश्याम सैनी निवासी ललिता कॉलोनी, पानी की टंकी का रहने वाला था।

श्याम भजन संध्या में दोस्तों के साथ आया था भरत

खंडेलवाल कॉलेज के मैदान में श्रीश्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति की ओर से तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसका रविवार को समापन दिवस था। आसपास के लोग बड़ी संख्या में भजन संध्या में आए थे। भरत भी दोस्तों के साथ यहां आया था। रात करीब दस बजे लघुशंका के लिए वह साथी के साथ नाले की तरफ गया था। भजन संध्या के लिए लाए गए जनरेटर का तार नाले से होकर ही निकाला हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार भरत का पैर फिसला तो उसने बचने के लिए जनरेटर का तार पकड़ लिया, लेकिन तार में उसके करंट लगा। इसके बाद वह नाले में गिर गया और उठ ही नहीं पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकालकर कांवटिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।

Updated on:
1 Oct 2018, 5:19 AM IST
Published on: