
MLA Dheeraj Gurjar
भीलवाड़ा।
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के विधायक पर मुकदमा दर्ज होने की खबर है। भीलवाड़ा शहर सिटी कोतवाली में विधायक धीरज गुर्जर पर अशोभनीय टिप्पणी करने और बिना स्वीकृति के प्रदर्शन करने का मामला दर्ज हुआ है। विधायक धीरज गुर्जर सहित 9 लोगों पर है रास्ता रोकने और बिना किसी आधिकारिक स्वीकृति के प्रदर्शन करने के आरोप में रविवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।
विधायक धीरज गुर्जर पर आरोप है कि धीरज ने कलेक्ट्रेट में विधि विरुद्ध जमाव कर अशोभनीय टिप्पणी करने और लोक सेवक के आदेश की अवहेलना की है। ऐसे में कोतवाली पुलिस ने विधायक समेत नौ अन्य लोगो पर मुकदमा दर्ज किया है।
विधायक समेत इन लोगो पर हुआ मुकदमा दर्ज
भीलवाड़ा शहर सिटी कोतवाली में विधायक धीरज गुर्जर प्रधान पति नीरज गुर्जर, एम देवेंद्र सिंह, पृथ्वीराज मीणा, किशन जाट, श्यामलाल नायक, मनीष गुर्जर, शिवराम खटीक, राम कुमार मीणा आदि पर मुकदमा दर्ज हुआ। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर सहित नौ लोगों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रति व्यक्तिगत टिप्पणी करने साथ ही बिना अनुमति के धरना देने को लेकर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की प्राथमिक जांच पुलिस उपाधीक्षक गुलाबपुरा मांगीलाल करेंगे साथ ही मामला सीआईडी सीबी की टीम की निगरानी में भी रहेगा।
बता दें कि विधायक धीरज गुर्जर पिछले 4 दिनों से भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल कर सत्याग्रह आंदोलन चला रहे हैं। धीरज गुर्जर 15 सूत्री मांग को लेकर भीलवाड़ा के कलक्ट्रेट में भाजपा सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं। विधायक ने 21 सितंबर को अपने खून से ज्ञापन लिखकर राज्य सरकार को भेजा था।
कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर ने सरकार पर विधानसभा क्षेत्र जहाजपुर व कोटड़ी की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अपने खून से क्षेत्र की जनता का दर्द भी लिख चुके हैं। जिसमें क्षेत्र की समस्याओं का उल्लेख किया गया था। बड़े बैनर पर खूने से लिखा यह ज्ञापन मुख्यमंत्री को भी भेजा गया। विधायक धीरज ने सूचना केन्द्र के बाहर अपने खून से मुख्यमंत्री के नाम 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन लिखा था।

Updated on:
01 Oct 2018 01:56 am
Published on:
01 Oct 2018 01:36 am
