जयपुर

वरमाला के दौरान बदल दी दुल्हन, दूल्हे ने उठाया खौफनाक कदम

शास्त्री नगर इलाके में एक दूल्हा शादी करने पहुंचा तो वरमाला के दौरान जिस युवती गीता से उसकी शादी तय हुई थी वह बदल गई। दूल्हे व उसके परिजन ने ऐतराज जताया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Apr 2023, 1:25 PM IST
bride changed during varmala

जयपुर। शास्त्री नगर इलाके में एक दूल्हा शादी करने पहुंचा तो वरमाला के दौरान जिस युवती गीता से उसकी शादी तय हुई थी वह बदल गई। दूल्हे व उसके परिजन ने ऐतराज जताया। लेकिन सामाजिक दबाव में शादी हो गई। कुछ ही दिन में दुल्हन घर से जेवर लेकर फरार हो गई। कर्ज के तले दबे युवक ने सदमे में आत्महत्या कर ली। मामले में एफआईआर मृतक राजू शर्मा के भाई इंद्रा वर्मा कॉलोनी निवासी प्रदीप ने करवाई है।

रिपोर्ट के अनुसार परिचित दौसा निवासी मोहन लाल शर्मा और उसके बेटे रवि ने राजू की शादी के लिए उनसे संपर्क किया। उन्होंने सिरसा हरियाणा निवासी सूरज शर्मा की बेटी गीता दिखाई। इस दौरान पांच लाख की मांग गई और कहा कि शादी का सारा खर्च वर पक्ष ही उठाएगा। शादी वाले दिन बताया गया कि गीता ने शादी से इनकार कर दिया। ऐसे में लोक-लाज का भय दिखा राजू की शादी ज्योति से कर दी गई। ज्योति के जेवर लेकर भागने के बाद जब शादी करवाने वालों से संपर्क किया तो उन्होंने मामले से पल्ला झाड़ लिया।

युवक ने आत्महत्या कर ली थी। परिजन ने इस संबंध में मोहन, गणेश, रवि और सुमन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिलीप सिंह शेखावत, थानाधिकारी, शास्त्रीनगर

Published on: