जयपुर

लिवर, किडनी व अन्य ऑर्गन डोनेट करने वाले युवक का भाई उसकी हत्या के केस में गिरफ्तार

जमीन जायदाद के लालच में आकर उसके सगे भाई विष्णु की जान ली थी।

less than 1 minute read
Dec 17, 2024

जयपुर। राजस्थान में पहली बार ऑर्गन को हेलीकॉप्टर से ले जाने का मामला सामने आया है। अंगदान करने वाले अंगदाता का नाम विष्णु है। जिसकी हत्या के आरोप में अब झालावाड़ पुलिस ने उसके सगे भाई महेश को गिरफ्तार कर लिया है। जमीन जायदाद के लालच में आकर उसके सगे भाई विष्णु की जान ली थी।

आरोपी ने 10 दिसंबर की रात को विष्णु के सिर पर वार किए। जिससे विष्णु बेहोश हो गया। जिसका झालावाड़ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिसका ब्रेन डेड होने पर परिजनों की सहमति से 15 दिसंबर को अंगदान कराया गया।

11 दिसम्बर को थाना कोतवाली में विष्णु के पिता हरिया कहार निवासी मानपुरा पीपाजी का बाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 दिसम्बर को मैं, विष्णु, महेश और महेश की पत्नी छोटी बाई घर पर ही थे। मेरे दोनों लड़कों ने शराब पी रखी थी। रात के 9 बजे करीब मेरे लड़के विष्णु प्रसाद ने दूसरे लड़के महेश से कहा कि मैंने भी कच्चा मकान खाली कर दिया है। तू भी यह कच्चा मकान खाली कर दे।

इसी बात पर महेश ने विष्णु प्रसाद को गाली गलौच की और मारने के लिए दौड़ा। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से गेंती के बांसा (लकड़ी) से सिर पर वार किए। जिससे विष्णु के सिर से खून बहने लगा। ब्रेन डेड होने पर 15 दिसम्बर को अंग प्रत्यारोपण कर पोस्टमॉर्टम करवाया। इस पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Published on:
17 Dec 2024 02:20 pm
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर