सुरजपुर

डेटा स्पीड बढ़ाने की मची होड़, जयपुर में BSNL का 60 जगह वाई-फाई हॉट स्पॉट

रिलायंस जियो के सस्ते मोबाइल डेटा की घोषणा के बाद बीएसएनएल ने भी वाई-फाई हॉट-स्पॉट शुरू करने का काम आखिर तेज कर ही दिया।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2016, 11:30 AM IST
Feature image

रिलायंस जियो के सस्ते मोबाइल डेटा की घोषणा के बाद अन्य मोबाइल कंपनियों ने भी अपने प्लान रिवाइज करने शुरू कर दिए हैं। दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने भी वाई-फाई हॉट-स्पॉट शुरू करने का काम आखिर तेज कर ही दिया। जबकि, अब तक यह महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट पिछले एक वर्ष से फाइलों में ही घूमता रहा है। देशभर में 40 हजार इलाके वाई-फाई हॉट स्पॉट से लैस होंगे।

इसमें जयपुर शहर में 60 जगह चिन्हित की गई है। खास यह है कि इस दायरे में उपभोक्ताओं को 20 एमबीपीएस तक की डेटा स्पीड मिलेगी। यानि, 1000 एमबी की मूवी डाउनलोड करेंगे तो वह 7 मिनट 10 सैकण्ड में डाउनलोड हो जाएगी। सामान्य तौर पर वायरलैस कनेक्टिविटी में आठ गुना ज्यादा समय लगता है। बीएसएनएल कॉर्पोरेट मेंमहाप्रबंधक (ब्रॉडबैंड) दीपक गर्ग ने बताया कि जयपुर सहित देश के कई शहरों में दो माह में यह सुविधा मिल जाएगी।

यहां होगा हॉटस्पॉट

1. अस्पताल व मॉल : संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल, फोर्टिस अस्पताल, नारायण हृदालय, नारायणसिंह सर्किल, जगतपुरा स्थित अक्षयपात्र, गणपति प्लाजा, आरबिट मॉल, गौरव टावर, सेन्ट्रल स्पाइन-विद्याधर नगर, आम्रपाली सर्किल, बाईस गोदाम सर्किल, world ट्रेड पार्क।

2. शिक्षण संस्थान : एसएमएस मेडिकल कॉलेज, एमएनआईटी, राजस्थान यूनिवर्सिटी, महाराजा-महारानी कॉलेज, कानोडि़या कॉलेज।

3. सरकारी भवन/एजेंसी : विधानसभा, सचिवालय, पंतकृषि भवन, अरण्य भवन, पुलिस मुख्यालय, पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय, कलक्टे्रट, मिनी सचिवालय, हाईकोर्ट, विद्युत भवन, कर भवन, वित्त भवन, नगर निगम, शिक्षा संकुल, आरटीओ झालाना, सवाई मानसिंह अस्पताल, महिला चिकित्सालय, गणगौर अस्पताल, एसबीबीजे मुख्यालय तथा चौड़ा रास्ता, ज्योति नगर, नेहरू पैलेस स्थित एसबीबीजे, उद्योग भवन, योजना भवन, आरएसआरडीसी-झालाना, सीबीआई कार्यालय, राजस्थान पुलिस अकादमी, मुख्य रेलवे स्टेशन, दुर्गापुरा-गांधी नगर रेलवे स्टेशन, सिन्धी कैम्प बस स्टेण्ड, एयरपोर्ट, बीएसएनएल के आठ कार्यालय।

डेढ़ माह में शुरू होगी सेवा

वाई-फाई हॉट स्पॉट के लिए अनुमति मिल गई है। शहर में जो जगह चिन्हित की गई है, वहां डेढ़ से दो माह में शुरू हो जाएगा। जल्द ही उपभोक्ताओं को जगह-जगह तेज स्पीड डेटा सुविधा मिलेगी।

-दीनदयाल तोषनीवाल, महाप्रबंधक, बीएसएनएल

Published on:
Also Read
View All
Surajpur Incident: एक दिन पहले नदी में नहाने का किया था प्लान, आज तबाह हो गया हंसता-खेलता परिवार

Double Murder case solved: सूरजपुर डबल मर्डर का खुलासा, शिक्षिका सहेली के पति ने की थी मां-बेटे की नृशंस हत्या, पैसे देने से मना करने पर मार डाला

Surajpur Double Murder: मां-बेटे की हत्याकांड का कल होगा खुलासा! आरोपी तक पहुंची पुलिस, इलीगल रिलेशन की सामने आ रही बात

Surajpur Double Murder Case: शिक्षिका मां-बेटे की हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं, कांग्रेसियों ने 2 दिन का दिया अल्टीमेटम, कहा- करेंगे उग्र प्रदर्शन

Surajpur News: दशहरा मेला घूमने परिवार के साथ गया था शिक्षक, लौटा तो टूटा था ताला, गायब थे कैश और लाखों के सोने-चांदी के जेवर