21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surajpur News: दशहरा मेला घूमने परिवार के साथ गया था शिक्षक, लौटा तो टूटा था ताला, गायब थे कैश और लाखों के सोने-चांदी के जेवर

Surajpur Crime news: रात 8 बजे से 10 बजे के बीच चोरों ने शिक्षक के घर पर बोला धावा, कैश समेत करीब 3 लाख का ले गए ज्वेलरी, पुलिस कर रही मामले की जांच
2 min read
Google source verification
theft in teachers house

Surajpur news, बिश्रामपुर थाना (Photo- Patrika)

बिश्रामपुर। सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सतपता के चन्द्रिकापारा निवासी शिक्षक के घर दशहरे की रात चोरों ने धावा बोला। चोरों (Theft in Teachers house) ने कुछ देर में ही पूरा घर खंगाल डाला। इस दौरान शिक्षक व उनका पूरा परिवार विजयादशमी पर लगने वाले मेले में घूमने गया था। जब रात में सभी घर लौटे तो दरवाजा टूटा था तथा भीतर सारा सामान बिखरा हुआ था। वहीं 2 आलमारी में रखे 23 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर गायब थे। परिवार को समझ में आ गया कि चोरों ने कैश व जेवर पर हाथ साफ कर दिया है। इसकी सूचना शिक्षक ने बिश्रामपुर थाने में दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कुल चोरी ढाई से 3 लाख रुपए के बीच बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि शिक्षक देवचरण राम सूरजपुर जिला मुख्यालय के स्कूल में पदस्थ हैं और वे सपरिवार बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतपता के चंद्रिकापारा में रहते हैं। मंगलवार की रात वे सपरिवार विजयादशमी मेला (Vijyadashmi fare) घूमने गए थे, इस दौरान उन्होंने घर में ताला लगा दिया था। चोर इस दौरान रात 8 से 10 बजे के बीच घर को सुना पाकर प्रवेश द्वार का ताला तोडक़र भीतर घुसे।

चोरों ने दो आलमीरा के लॉक तोडक़र उसमें रखे 23 हजार रुपए नगद सहित जेवरात में सोने का झुमका, सोने की अंगूठी, सोने की चेन, चांदी की पायल सहित अन्य समान अपने साथ ले गए हैं। रात करीब 10 बजे के बाद जब शिक्षक व उनका पूरा परिवार मेला से वापस लौटा तो पाया कि उनके घर का दरवाजा टूटा (Door lock broken) है और भीतर पूरा समान बिखरा पड़ा है। यह देखते ही उनके होश उड़ गए। उन्हें समझ में आ गया कि घर में चोरी हो चुकी है।

Theft in Bishrampur: कैश व जेवरात थे पार

शिक्षक व उनके परिवार के सदस्यों ने पूरे सामान का मिलान किया तो कैश समेत करीब ढाई से 3 लाख के जेवर गायब थे। इसके बाद शिक्षक ने बिश्रामपुर थाने पहुंचकर मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस (Bishrampur police) मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस ने चोरों के फूट और फिंगर प्रिंट लिए हैं। बताया जा रहा है कि इसके पूर्व भी गांव में अलग-अलग घरों का ताला टूटा है। घटना में स्थानीय बदमाश युवकों की संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग