18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surajpur Crime: कपड़ा दुकान में खरीदारी करने आई थीं राजस्थान की महिलाएं, ले उड़ीं 36 हजार की साडिय़ां, 12 गिरफ्तार

Surajpur news: चोरी की साडिय़ां बेचने के लिए अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर सडक़ किनारे लगाया था तंबू, दुकानदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में की त्वरित कार्रवाई
2 min read
Google source verification
Rajsthan Thieves gang arrested

Surajpur News, पुलिस गिरफ्त में गैंग के 10 महिला व 2 पुरुष सदस्य (Photo- Patrika)

विश्रामपुर। सूरजपुर जिले के लटोरी-करवां मार्ग पर स्थित विकास वस्त्रालय में 17 अक्टूबर को साड़ी खरीदने के बहाने 2 कार से पहुंचीं महिलाओं ने शातिर तरीके से 36 हजार रुपए की साडिय़ां पार (Theft in cloth shop) कर दीं। दुकान संचालक ने जब साडिय़ों का मिलान किया तो महंगी साडिय़ां गायब थीं। इसकी रिपोर्ट उसने लटोरी चौकी में दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्थान के बारां जिला निवासी 10 महिलाओं और 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गईं साडिय़ां भी बरामद कर ली गई हैं।

दुकान संचालक विवेकानंद विश्वास पिता सुशील विश्वास ने शिकायत दर्ज कराई कि 17 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे दो कार से आधा दर्जन महिलाएं उनकी दुकान में पहुंचीं। महिलाओं ने साडिय़ां दिखाने को कहा। दुकानदार उन्हें साडिय़ां दिखाने में व्यस्त था। इसी बीच महिलाओं ने उसकी नजर बचाकर 5 साडिय़ां पार कर दीं।

इसी समूह की कुछ महिलाएं दुकान से लगे गोदाम में भी साडिय़ां देखने के बहाने पहुंचीं और वहां से साडिय़ों का एक बंडल लेकर निकल गईं। महिलाओं के जाने के बाद दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद उसने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों (Thieves Arrested) की तलाश शुरू की। इसी दौरान पता चला कि संदिग्ध महिलाएं बनारस रोड पर सडक़ किनारे तंबू लगाकर चोरी की साडिय़ां बेचने के लिए बैठी हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को हिरासत में लिया और चौकी लाकर दुकान संचालक से पहचान कराई। इसके बाद चोरी गई साडिय़ां बरामद कर ली गईं। 10 आरोपी महिलाएं व दो पुरूष राजस्थान के बारां जिले के विभिन्न गांवों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार सभी पकड़े गए आरोपी घुमंतू प्रवृति के हैं। इसी तरह की ठगी के कारोबार इनके द्वारा चलाने की जानकारी पूछताछ में सामने आई है।

Rajsthan thieves gang: ये हैं पकड़े गए आरोपी

दुकान संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने 2 पुरुष व 10 महिला आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए) और 303(2) के तहत कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपियों में राजस्थान के बारां जिला अंतर्गत निवासी जोधराज पिता घनश्याम 35 वर्ष, सुरेंद्र उर्फ जगराम पिता लटूर 32 वर्ष, भूली पति मोरपार 30 वर्ष, शराफत पति राजू 40 वर्ष, शराफत पति बीरबल 27 वर्ष, ममता बाई उर्फ छाबका पति धनराज 30 वर्ष, सुनीता पति सुरेंद्र 30 वर्ष, तसबीर पति रामचरण 55 वर्ष, राजनति पति धनराज 40 वर्ष, एमा बाई पति जगराम 46 वर्ष, रेनू पति रामभरोस 35 वर्ष व भूली बाई पति मित्रालाल शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग