जयपुर

नवीन पिलानिया के समर्थन में 26 नवंबर को आमेर में होगी मायावती की बड़ी सभा

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2018, 8:02 AM IST
naveen pilania

जयपुर। राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) के प्रदेशाध्यक्ष और आमेर विधायक नवीन पिलानिया ने मंगलवार को राजपा छोड़ बसपा की सदस्यता ले ली। वह 15 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगे। उनके समर्थन में 26 नवंबर को आमेर में बसपा प्रमुख मायावती की बड़ी सभा होगी।

वे समर्थकों संग बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजी गौतम, प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली, प्रदेश अध्यक्ष सीताराम मेघवाल की मौजूदगी में बसपा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 2013 में जनता ने उन्हें कांग्रेस या भाजपा की गोदी में जाकर बैठने के लिए नहीं चुना था।

अकेले राजपा में रहकर बहुत कुछ करने की गुंजाइश में नहीं थी। बसपा सबसे अच्छा विकल्प थी। उन्होंने किरोड़ीलाल मीणा के राजपा छोड़ भाजपा में जाने पर अफसोस भी जताया। उन्होंने कहा कि नामांकन के समय कांग्रेस और भाजपा के कई नेता बसपा से जुडऩे वाले हैं।

बसपा सुप्रीमो का होगा प्रदेश दौरा:
बसपा प्रमुख मायावती 25, 26, 27 नवंबर को प्रदेश दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह भरतपुर, दौसा, बांदीकुई, करौली, जालौर और आमेर में उनकी सभाएं प्रस्तावित है। आमेर में पिलानिया के समर्थन में 26 नवंबर को सभा होना तय है।

भाजपा-राजपा और अब बसपा:
पिलानिया ने पहला चुनाव 2008 में भाजपा के टिकट पर आमेर से लड़ा, तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2013 में वह बागी हो गए और राजपा में चले गए। उनका मुकाबला भाजपा के सतीश पूनिया से हुआ। दोनों ही नेता जाट समुदाय से थे, ऐसे में पिलानिया की राजपा में जाने की 'चाल' ने उन्हें जीत दिला दी।

किरोड़ी का साथ मिलने से उन्हें मीणा समाज के वोट मिल गए और आमेर से मामूली अंतर से चुनाव जीत गए। इस बार किरोड़ी वापस भाजपा में जा चुके हैं। भाजपा पूनिया को फिर से उम्मीदवार बना चुकी है। ऐसी सूरत में पिलानिया को अब मीणा समाज के वोटों का विकल्प तलाशना था। यही वजह है कि उन्होंने बसपा को चुना। इससे उन्हें दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वोटों का लाभ मिल सकता है।

आखिर राजस्थान से राजपा हो गई विदा
पिछले चुनावों में राजपा के बैनर तले लालसोट से किरोड़ीलाल, अलवर के राजगढ़ से किरोड़ी की पत्नी गोलमा देवी, दौसा के सिकराय से गीता वर्मा और आमेर से पिलानिया विधायक चुने गए थे। पिलानिया को छोड़ शेष अन्य तीनों भाजपा में जा चुके हैं। अब पिलानिया के पार्टी छोडऩे से राजपा की राजस्थान से विदाई तय हो गई है।

Published on:
Also Read
View All
Indian Railway News: राजस्थान से ठेठ पश्चिम बंगाल तक, बहुत काम की है ये नई खातीपुरा–संतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए रूट और शेड्यूल

Public Ka Panna: दिवाली के सीजन में जयपुर के बाजारों में गंदा पानी, दुकानदार परेशान; कॉलोनियों में भी हाल बेहाल

राजस्थान में 150 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वालों के लिए बड़ा एलान, घर की छत पर मुफ्त लगेगा सोलर रूफटॉप

Rajasthan Politics: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर राजस्थान में भी सियासी बवाल, ‘भड़की’ BJP – जानिए सीएम भजनलाल क्या बोले? 

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बागियों से BJP-कांग्रेस की बढ़ी चिंता, टिकट कटने से नाराज नेता बिगाड़ेंगे समीकरण?