अनिल का शव जैसे ही घर पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। इसी बीच अनिल की पत्नी माया पति की लाश देख आपा खो बैठी, वह रोते-रोते गश खा गई।
जयपुर। 70 हजार की लूट के शिकार कपड़ा व्यापारी अनिल आसनानी की आत्महत्या के दूसरे दिन मंगलवार को एसएमएस अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों का गुस्सा दूसरे दिन भी शांत नहीं हुआ, वे आरोप लगाते रहे कि पुलिस की पूछताछ और दबाव के कारण ही अनिल ने आत्महत्या की। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
वहीं अनिल का शव जैसे ही घर पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। इसी बीच अनिल की पत्नी माया पति की लाश देख आपा खो बैठी, वह रोते-रोते गश खा गई। परिजनों ने उसे संभाला।
पिता के आरोप, पुलिस के दबाव में दी बेटे ने जान
अनिल के पिता ने कहा कि पुलिस के दबाव में आकर ही उसके बेटे ने जान दी है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे के साथ 70 हजार की लूट हुई थी और पुलिस कह रही है कि अनिल के साथ कोई लूट नहीं हुई है। उसने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है।