डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया गिरफ्तार आरोपी सचिन सिंह भाटी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, देव नगर जोधपुर और उसका भाई सुमित सिंह उर्फ सन्नी किंग्स कोर्ट, वर्धमान लालरपुरा, गांधी पथ वैशाली नगर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार परिवादी सांवर मल अग्रवाल ने झोटवाड़ा थाने में शिकायत दी थी। इसमें बताया कि सचिन सिंह ने धोखाधड़ी कर फैक्ट्री से संबंधित फर्जी खरीद इकरारनामा और रसीद तैयार कर ली। इसके आधार पर उसने संपत्ति पर कब्जा कर लिया। जब मालिक ने फैक्ट्री खाली करने के लिए कहा तो आरोपियों ने इसके बदले रकम की मांग शुरू कर दी।