6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : राजस्थान में जल्द सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 10-12 अक्टूबर को मेघगर्जन संग बारिश की संभावना

Weather Update : राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के कुछ भागों में 10 से 12 अक्टूबर के दौरान बादल छाए रहने व मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan new western disturbance active soon 10 Oct 12 Oct rain thunder

Rajasthan Weather Update : फाइल फोटो पत्रिका।

Weather Update : 12 अक्टूबर को राजस्थान के जयपुर और बीकानेर संभाग में कहीं कहीं बरसात हो सकती है। वहीं 11 अक्टूबर को बीकानेर संभाग में बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने राजस्थान के इन इलाकों में बरसात का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के कुछ भागों में 10 से 12 अक्टूबर के दौरान बादल छाए रहेंगे। इस दौरान मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है। प्रदेश के शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 अक्टूबर के बाद न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी आ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार फिलहाल 3-4 दिन राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।

जयपुर के मौसम में हो रहा लगातार बदलाव

जयपुर के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मंगलवार सुबह मौसम सुहावना था। शाम 5 बजे जयपुर का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे आज जयपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं सोमवार को जयपुर का मौसम दिनभर साफ था। तेज धूप रहने से गर्मी रही, लेकिन शाम को मौसम बदल गया था। जयपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री ऊपर रहा।

न्यूज अपडेट हो रही है