जयपुर

भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ के बाद शनिवार को कैबिनेट बैठक, SI भर्ती सहित इन मुद्दों पर हो सकता है फैसला

Bhajanlal Cabinet Meeting: राइजिंग राजस्थान समिट और भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ के बाद शनिवार को कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होने जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2024, 8:05 PM IST
Bhajanlal Cabinet Meeting

Bhajanlal Cabinet Meeting: राइजिंग राजस्थान समिट और भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ के बाद शनिवार (28 दिसंबर, 2024) को कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होने जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में कई नई नीति और बड़े फैसले देखने मिल सकते है। भजनलाल कैबिनेट की बैठक गुरुवार सुबह 2.00 बजे होगी। जिसके बाद 2.30 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी।

बता दें सरकार की पहली वर्षगांठ के बाद हो रही कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक का अभी तक कोई आधिकारिक ऐजेंडा तो सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस दौरान कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

इन मुद्दों परो हो सकती है चर्चा

कल की कैबिनेट बैठक को लेकर सियासी हलको में चर्चा है कि भजनलाल सरकार एसआई भर्ती परीक्षा पर कोई निर्णय ले सकता है। क्योंकि भर्ती को लेकर बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट सीएम भजनलाल शर्मा को सौंपी जा चुकी है, जिस पर मुख्यमंत्री स्तर पर मंथन भी पूरा हो चुका है। वहीं, मंत्रिमंडल कमेटी की रिपोर्ट में भी SI भर्ती रद्द करने की सिफारिश भी हुई है। इसके अलावा नए जिलों को लेकर चर्चा हो सकती है।

तबादलों पर भी हो सकता है निर्णय

वहीं, कैबिनेट बैठक में सभी विभागों में तबादलों पर लगी रोक को लेकर कुछ ठोस निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा राइजिंग राजस्थान समिट और पहली वर्षगांठ पर हुई घोषणाओं की क्रियान्विति को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा राजस्थान में पंचायतीराज और निकाय चुनावों पर भी चर्चा हो सकती है। क्योंकि कई निकायों का समय पूरा होने के बाद उनमें सरकार के द्वारा प्रशासकों कि नियुक्ति की गई है।

Updated on:
26 Dec 2024, 8:05 PM IST
Published on: