24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए CM भजनलाल, अब हर हादसे में तय होगी जिम्मेदारी; दिए ये कड़े निर्देश

Road Safety in Rajasthan: हाल ही में जयपुर के नेशनल हाईवे पर हुए भीषण अग्निकांड हादसे के बाद राजस्थान सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 26 Dec 2024, 6:37 PM IST

CM Bhajanlal Sharma

Rajasthan News: हाल ही में जयपुर के नेशनल हाईवे पर हुए भीषण अग्निकांड हादसे के बाद राजस्थान सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आज रोड सेफ्टी की समीक्षा बैठक की। बैठक में NHAI, PWD और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बता दें, इस हादसे में अभी तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, 3 लोग वेंटिलेटर पर और कई गंभीर रूप से घायल हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर सड़क हादसे में अब जिम्मेदारी तय की जाएगी और लापरवाही के लिए तुरंत कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

CM के निर्देश- हाईवे पर सुरक्षा प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल हाईवे पर अवैध पार्किंग पर रोक लगाने और दुर्घटनाओं में जिम्मेदारी तय करने के लिए सख्त नियम लागू किए जाएंगे।

एंबुलेंस सेवा: हाईवे पर 24x7 एंबुलेंस सेवा और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यूटर्न कट बंद होंगे: हाईवे पर यूटर्न लेने वाले कट को बंद कर वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाएगी।

ब्लैक स्पॉट: प्रदेश में चिह्नित ब्लैक स्पॉट को तुरंत ठीक करने और लंबित सड़क प्रोजेक्ट्स को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आदेश दिया गया।

सम्मान योजना: सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले व्यक्तियों को उचित सम्मान देने की योजना भी लागू होगी।

यह भी पढ़ें : बीकानेर के खेजड़ी बचाओ आंदोलन में ‘लॉरेंस बिश्नोई’ की एंट्री, फोटो लगा बैनर लेकर पहुंचे लोग; देखें वायरल VIDEO

CM ने बोरवेल हादसों पर जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री ने बोरवेल हादसों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश में खुले सभी बोरवेल का दो हफ्तों के भीतर सर्वे कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि बोरवेल हादसों को रोकने के लिए प्रशासन को जिम्मेदारी से काम करना होगा और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि सड़क हादसे लापरवाही का परिणाम हैं। हर विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाए और हादसों में कमी लाने के लिए मिलकर काम करे। उन्होंने जनता को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की बात कही।

वहीं, इस दौरान डिप्टी सीएम और सड़क परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सभी विभागों को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि सड़क हादसे न हों और नागरिक सुरक्षित रहें।

सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कदम

राज्य सरकार ने इस घटना के बाद रोड सेफ्टी पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया है। सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन कराने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। बिना परमिट चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई होगी। अधूरी सड़क परियोजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सड़क हादसों को रोकने के लिए सरकार सख्त कदम उठाएगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

यह भी पढ़ें : मीरा बाई के पति पर बयान देकर बुरे फंसे अर्जुन मेघवाल, डोटासरा ने बताया सत्ता का घमंड; खाचरियावास ने दी ये चेतावनी