24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मीरा बाई के पति पर बयान देकर बुरे फंसे अर्जुन मेघवाल, डोटासरा ने बताया सत्ता का घमंड; खाचरियावास ने दी ये चेतावनी

Arjun Meghwal Statement on Meera Bai: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के मीरा बाई के पति को लेकर दिए बयान के बाद राजपूत समाज में भारी आक्रोश है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 26 Dec 2024, 2:45 PM IST

Arjun Meghwal and Govind Singh Dotasara

Arjun Meghwal Statement on Meera Bai: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के मीरा बाई के पति को लेकर दिए बयान के बाद राजपूत समाज में भारी आक्रोश है। राजपूत समाज के अलग-अलग संगठनों ने कानून मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मेघवाल से माफी मांगने की मांग की है।

दरअसल, अर्जुन राम मेघवाल सोमवार (23 दिसंबर, 2024) को सीकर के पिपराली स्थित श्रीश्याम गौशाला की स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मीरा बाई को लेकर बयान दिया था। जिसके बाद से ही राजपूत समाज में भारी नाराजगी है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती भी मौजूद थे।

अर्जुन मेघवाल ने दिया था ये बयान

अर्जुन राम मेघवाल ने कार्यक्रम में संबोधन देते हुए कहा कि मीरा मेड़ता में जन्मी, शादी चित्तौड़ में हुई। हम सब इतिहास में ऐसा पढते हैं कि मीरा के पति ने उसको तंग किया। ऐसा नहीं है… मीरा के पति एक साल जिंदा रहे, खानवा के युद्ध में उनकी डेथ हो गई। मीरा के पति की डेथ होने के बाद मीरा का जो देवर राणा बना, उसने मीरा से कहा कि मेरे से शादी करो। यहां से झगड़ा शुरू होता है।

केंद्रीय मंत्री के संबोधन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इसी संबोधन को लेकर राजपूत समाज ने एतराज जताते हुए केंद्रीय मंत्री से माफी मांगने की बात कही है।

यह भी पढ़ें : कॉन्स्टीट्यूशन क्लब को लेकर फिर से बढ़ी रार! अशोक गहलोत बोले- ‘क्रेडिट लेने के लिए कर रहे हैं दोबारा उद्घाटन…’

डोटासरा ने माफी मांगने की मांग की

वहीं, अर्जुन राम मेघवाल के इस बयान के बाद राजस्थान पीसीसी चीफ गोंविंद सिहं डोटासरा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त मीरा बाई को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की अर्थहीन टिप्पणी निंदनीय है। सत्ता के घमंड में अनुचित बयानबाजी करके महान संत का अपमान करने वाले भाजपा नेता को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

खाचरियावास ने मंत्री को बताया घमंड़ी

इससे पहले पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी अर्जुन राम मेघवाल के बयान को लेकर कहा कि कानून मंत्री को बड़ा घमंड है। प्रताप सिंह ने कहा कि घमंड तो रावण का भी नहीं चला था। कांग्रेस नेता ने अर्जुन राम मेघवाल की ओर से इतिहास में संशोधन वाली टिप्पणी को लेकर एतराज जताते हुए कहा कि आप कौन होते हैं, जो इतिहास को बदल देंगे।

प्रताप सिंह ने देवर को लेकर मेघवाल की ओर से कही गई बात पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर के बाद अब मीराबाई का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से सवाल करते हुए पूछा कि क्या भाजपा नेता मीराबाई को लेकर केंद्रीय मंत्री के बयान से सहमत हैं? खाचरियावास ने कहा कि मेघवाल ने महापाप किया है। जो भाषा बोली है वह देश की संस्कृति, विश्वास, त्याग और भक्ति का अपमान है। बता दें, केन्द्रीय मंत्री के मीरा बाई के पति पर दिए गए बयान के बाद देशभर में बवाल मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें : Jaipur Tanker Blast: जयपुर अग्निकांड में नहीं रुक रहा मौतों का सिलसिला, एक और पीड़ित ने तोड़ा दम; अब तक 19 की मौत