
जयपुर ।
भारतीय जनता पार्टी में चुनावी फेरबदल के बीच ये बड़ी खबर सामने आयी है। भाजपा आगामी चुनाव होने से पहले-पहले प्रदेशों के पार्टी अध्यक्ष को हटाने जा रही है। कांग्रेस भी लगातार नई घोषणाओं के साथ आगामी चुनाव की रणनीति बना रही है। इस कड़ी रणनीति को देखते हुए भाजपा भी कांग्रेस को आगामी चुनावों के लिए हल्के में नहीं ले सकती है। इसलिए भाजपा भी पार्टी बैठकों में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर और वोटो को मजबूत करने के लिए अपनी चुनावी नीति तैयार कर रही है।
उपचुनावों में हार के बाद बनी ये रणनीति
उपचुनावों में बीजेपी की हार के बाद बीजेपी ने आगामी चुनावों को गंभीरता से लेना शुरू कर अभी से ही चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच भाजपा एक बड़ा फेरबदल करने जा रही है जिसकी कल्पना कभी आपने की भी नहीं होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बीजेपी की बैठक में निर्णय हुआ है की भाजपा राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष बदलने जा रही है। यह निर्णय का कारण उपचुनावों में मिली हार के बाद विचार में आया है। अब पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को हटा कर प्रदेश में नया प्रदेशाध्यक्ष लाने की तैयारी में जुट गई है।
इन नेताओं का नाम आ रहा है नए प्रदेशाध्यक्ष के पद के लिए
भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष के रूप में पार्टी के ही कुछ नेताओं का नाम आ रहा है। सूत्रों की माने तो बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष के नामों में ओम बिड़ला और अर्जुन राम मेघवाल के नामों की चर्चा हो रही है। साथ ही पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं का दावां भी किया जा रहा की अगर अर्जुन राम मेघवाल को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाता है तो उनकी तरफ से रणनीति में दलित वोट बैंक मजबूत हो सकता है और अगर ओम बिड़ला को कमान सौपी जाती है तो वैश्य समुदाय के का पक्ष मजबूत हो जाएगा।
राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश में भी बदले जा सकते है प्रदेशाध्यक्ष
ऐसे में ओम बिड़ला के नाम पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने की मुहर लग सकती है। उनके नाम पर सीएम राजे भी सहमति जता सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा मध्यप्रदेश में भी भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बदल सकती है ,वहां के नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम के रूप में नरेंद्र सिंह तोमर का नाम सामने आ रहा है। नरेंद्र सिंह तोमर अभी भाजपा में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री है और भाजपा की आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष भी बन सकते है।