जयपुर

कपड़ा खरीदने के बहाने बुलाया, पिस्टल दिखा 5 लाख लूटे, एक गिरफ्तार

Jan 22, 2026
Feature image

जयपुर. सांगानेर थाना पुलिस ने कपड़ा खरीदने के बहाने व्यापारी को पिस्टल दिखा पांच लाख रुपए लूटने के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। एसीपी (सांगानेर) हरिशंकर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चिरंजीलाल मीणा (25) निवासी रूपपुरा, शिवदासपुरा है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 10 जनवरी 2025 को शाम करीब 6 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम कुशाग्र बताते हुए कपड़ा खरीदने की बात कही और कपड़ा देखने बुलाया। इस पर पीड़ित ने उसे इटरनल हॉस्पिटल के सामने अपनी दुकान पर आने को कहा। कुछ देर बाद एक कार में सवार चार युवक वहां पहुंचे और फोन कर पीड़ित को गाड़ी में बैठा लिया। उस समय पीड़ित के पास करीब पांच लाख रुपए से भरा बैग था।

सीसीटीवी कैमरों व चालानशुदा बदमाशों से पूछताछआरोपियों ने पीड़ित से कहा कि कपड़ा सांगानेर पुलिया से आगे रखा है और वहीं दिखाएंगे। जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ी, आरोपियों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। पिस्टल दिखाकर नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। वारदात के तरीके को देखते हुए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इसके बाद चालानशुदा बदमाशों से पूछताछ के आधार पर आरोपी चिरंजीलाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

Updated on:
22 Jan 2026 12:04 pm
Published on:
22 Jan 2026 12:04 pm