Rajasthan Housing Policy: राजस्थान में लागू होगी नई जन आवास नीति, भजनलाल सरकार बदलेगी वर्षों पुरानी परंपरा!
Also Read
View All 
टोंक. संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प अभियान के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए टोंक से भाजपा कार्यकर्ताओं का दल रवाना हुआ। पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानव कल्याण का प्रेरणादायी संदेश देता है।
उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करना है। इस अवसर पर खेमराज मीणा, महेंद्र चौधरी, जगदीश गुर्जर, गुड्डू चावला, मुकेश यादव, पुष्पेंद्र जैन, चेतन जैन आदि उपस्थित थे।