जयपुर

राजस्थान में नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ मामला दर्ज, पंचायत के निर्माण कार्य में किया घपला

पूर्व सरपंच हाल नगर पालिका मनोहरपुर की अध्यक्ष ने मिलीभगत कर पंचायत रिकॉर्ड में राजकीय राशि का दुरुपयोग किया।

less than 1 minute read
Jun 20, 2025
Photo- Patrika

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने तत्कालीन सरपंच हाल नगर पालिका मनोहरपुर की अध्यक्ष सुनीता प्रजापत के खिलाफ सरकारी राशि का गबन करने का मामला दर्ज किया है। भाजपा नेता उपेन यादव ने इस संबंध में एसीबी में शिकायत की थी। एसीबी ने रिपोर्ट में बताया कि पूर्व सरपंच हाल नगर पालिका मनोहरपुर की अध्यक्ष ने मिलीभगत कर पंचायत रिकॉर्ड में राजकीय राशि का दुरुपयोग किया। आरोप है कि पंचायत स्तर पर करवाए निर्माण कार्यों में कंकर नहीं लगाया। एक ही निर्माण कार्य का नाम बदलकर दोहरा निर्माण कागजों में दिखाकर राजकीय राशि का दुरुपयोग किया।

एसीबी ने रिपोर्ट में बताया कि तत्कालीन सरपंच सुनीता के खिलाफ शिकायत की जांच करने के लिए जिला परिषद ने कमेटी बनाई थी। कमेटी में शामिल विजय प्रकाश जालूका (अधिशासी अभियंता नरेगा) जिला परिषद जयपुर, दयानंद मीणा (सहायक लेखाधिकारी) पंचायत समिति आमेर, हजारीलाल कुलदीप (सहायक विकास अधिकारी) शाहपुरा, शंकरलाल वर्मा (सहायक अभियंता) पंचायत समिति विराट नगर के बयान दर्ज किए और कमेटी की जांच रिपोर्ट ली गई।

5 निर्माण कार्यों में सड़क निर्माण व स्कूल की छत निर्माण की जानकारी ली गई। टेंडर में तो सीसी रोड का काम था, लेकिन मौके पर सड़क निर्माण के साथ स्कूल छत व ब्लॉक का अतिरिक्त काम होना पाया गया। अतिरिक्त काम की सक्षम अधिकारी से अनुमति भी नहीं ली गई।

Published on:
20 Jun 2025 07:19 am
Also Read
View All

अगली खबर