जयपुर

‘तेरा नाम मेरे दिल पर लिखा है, किसी और की तुझे नहीं होने दूंगा’

राजस्थान में आए दिन प्रेम- प्रसंग के मामले सामने आ रहे हैं। जयपुर जिले में 11वीं कक्षा की स्कूली छात्रा की फेक आईडी बनाकर अश्लील फोटो, वीडियो डालने और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। लड़के ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jul 2023, 4:53 PM IST
photo_2023-07-01_04-35-43.jpg

जयपुर। राजस्थान में आए दिन प्रेम- प्रसंग के मामले सामने आ रहे हैं। जयपुर जिले में 11वीं कक्षा की स्कूली छात्रा की फेक आईडी बनाकर अश्लील फोटो, वीडियो डालने और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। लड़के ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी की। इसके बाद उसे गला काटने की धमकी दी है। साथ ही शादी नहीं करने पर तेजाब डालकर उसका चेहरा बदसूरत बनाने और जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग लड़की इस धमकी के बाद काफी घबरा गई और उसने खोह नागोरियान थाने में केस दर्ज करवाया है।


यह भी पढ़ें : फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती की मारी गोली

पुलिस के बताया कि खोह नागोरियान की रहने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की ने बताया कि वह 11वीं क्लास में पढ़ती है। उसे लूणियावास खोह नागोरियान निवासी 23 वर्षीय अजय शर्मा उर्फ गोलू पिछले साल 2022 से उसे परेशान कर रहा है। छात्रा ने आरोपी से परेशान होकर महिला गरिमा में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर किया और जेल भेज दिया था।


यह भी पढ़ें : एक साल की बेटी के पास सो रही मां का पिता ने काटा गला, फिर खुद ने पिया कीटनाशक

आरोपी फिर जेल से छूटने के बाद लड़की का पीछा करने लगा और वही हरकतें करना शुरू कर दी। गोलू ने उसे मेसेज करते हुए लिखा मैं तुझे दूसरे की होने नहीं दूंगा। तेरा नाम मेरे दिल पर लिखा हुआ है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसएचओ खोह नागोरियान कर रहे हैं।

Published on: