जयपुर

जयपुर BJP मुख्यालय में हाथापाई का मामला: पार्टी ने लिया बड़ा फैसला, प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी को मिली ये सजा

Rajasthan BJP News: राजस्थान भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक के दौरान दो कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। इस विवाद के बाद पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश महामंत्री को पद से हटा दिया।

2 min read
Feb 27, 2025

Rajasthan BJP News: राजधानी जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक के दौरान दो कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। इस विवाद के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद थे। इस हाथापाई के चलते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी को पद से हटा दिया।

प्रदेशाध्यक्ष ने लिया बड़ा फैसला

इधर, इस घटना के तुरंत बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कड़ा कदम उठाते हुए जावेद कुरैशी को उनके पद से हटा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी बैठक में आपके द्वारा हाथापाई एवं मारपीट की गई जो कि पार्टी के संविधान अनुसार अनुशासनहीनता में आता है। इसलिए आपको भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री के पद से तुरन्त प्रभाव से पदमुक्त किया जाता है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, घटना भाजपा मुख्यालय में उस समय हुई जब अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक शुरू होने वाली थी। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मंच की ओर बढ़े, मोर्चे के प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर कार्यकर्ता जैकी भड़क गए और उन्होंने जावेद कुरैशी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई और बैठक का माहौल गरमा गया।

यहां देखें वीडियो-

घटना होते ही भाजपा के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों को अलग करने की कोशिश की। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी स्थिति को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन विवाद जारी रहा। मामला बिगड़ता देख पार्टी नेतृत्व ने दोनों को शांत करवाया।

Updated on:
27 Feb 2025 06:11 pm
Published on:
27 Feb 2025 06:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर