जयपुर

मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद जांच में 12 रोगी स्वस्थ मिले

Aug 26, 2026
Rajasthan

देवली.जन सेवा समिति देवली एवं आई रिसर्च सेंटर सोसाइटी की ओर से जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण के फॉलो-अप शिविर में 12 रोगियों की जांच की गई। जांच के दौरान सभी रोगी स्वस्थ पाए गए।

समिति अध्यक्ष कान सिंह राणावत ने बताया कि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जाह्नवी गौतम ने ऑपरेशन के बाद रोगियों की आंखों की रोशनी की जांच की। विजन टेस्ट चार्ट के माध्यम से दूरी एवं नजदीक की दृष्टि का परीक्षण किया गया। रोगियों को आवश्यक दवाइयां एवं विजन चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।
शिविर में रोगियों को आंखों में दवाइयां डालने की सही विधि, समय एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। उन्हें धूल, धूप एवं तेज रोशनी से आंखों को बचाने, आंखें नहीं मसलने तथा साफ पानी से आंखों की सफाई रखने की सलाह दी गई।संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि सभी रोगियों को आगामी 15 सितंबर को पुन: फॉलो-अप जांच के लिए बुलाया गया है।शिविर में प्रबंधक घीसालाल टेलर, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, शिविर प्रभारी सुरेंद्र सिंह शक्तावत एवं राजेंद्र शर्मा सावर ने सेवाएं दीं।



देवली. फॉलो-अप शिविर में ऑपरेशन के बाद रोगियों की आंखों की जांच करते नेत्र विशेषज्ञ।

Updated on:
05 Sept 2026 03:18 pm
Published on:
26 Aug 2026 06:01 am