जयपुर

सीबीएसई की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, अजमेर रीजन में 3 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

CBSE 10th-12th Examinations Start : सीबीएसई की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं राजस्थान सहित पूरे देश में आज से शुरू हो गई हैं। अजमेर रीजन में दसवीं में 1.60 लाख और बारहवीं में 1.40 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

less than 1 minute read
CBSE Ajmer Region

CBSE 10th-12th Examinations Start : सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की सालाना परीक्षाएं गुरुवार 15 फरवरी से सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। इसमें 39 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। अजमेर रीजन में दसवीं में 1.60 लाख और बारहवीं में 1.40 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दसवीं-बारहवीं के पेपर में योग्यता आधारित और बहुवैकल्पिक प्रश्न भी शामिल होंगे।



सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक दसवीं कक्षा का पेंटिंग और 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक तमंग, शेरपा, गुरूंग और राई भाषा के पेपर होंगे। इसी तरह सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक बारहवीं कक्षा के एन्टरप्रन्योरशिप, कॉकबोरोक और कैपिटल मार्केट ऑपरेशन और सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर विषय के पेपर होंगे। दसवीं की परीक्षाएं 13 मार्च और बारहवीं की 2 अप्रेल को खत्म होंगी।

यह भी पढ़ें - Rajya Sabha Elections : भाजपा प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन दाखिल, भूपेन्द्र यादव पर नया अपडेट



देश के अजमेर, दिल्ली ईस्ट, दिल्ली वेस्ट, इलाहाबाद, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, देहरादून, पंचकुला, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वरए बेंगलूरू, चंडीगढ़, भोपाल, नोएडा, पुणे एवं विजयवाड़ा रीजन सहित श्रीलंका, नेपाल, भूटान, दुबई, शारजाह और यूरोपीय देशों से जुड़े स्कूल के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अजमेर रीजन में दसवीं में 1.60 लाख और बारहवीं में 1.40 लाख विद्यार्थी बैठेंगे।



. 50 प्रतिशत प्रश्न योग्यता-आधारित
. एमसीक्यूए केस.आधारित प्रश्न
. स्रोत-आधारित एकीकृत प्रश्न
. 20 प्रतिशत बहुवैकल्पिक प्रश्न
. 30 प्रतिशत लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न।



- 40 प्रतिशत प्रश्न योग्यता आधारित
- 20 प्रतिशत बहुवैकल्पिक प्रश्न
- 40 प्रतिशत प्रश्न लघु और दीर्घ उत्तरीय।

यह भी पढ़ें - बोर्ड परीक्षाओं पर नया अपडेट, 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ा निर्देश

Updated on:
15 Feb 2024 07:59 am
Published on:
15 Feb 2024 07:58 am
Also Read
View All