मैसेज में ट्रैकिंग लिंक दिया जाता है। उस पर क्लिक करते ही एक APK फाइल डाउनलोड हो जाती है, जो फोन का पूरा कंट्रोल ठगों के हाथ में सौंप देती है। इसके बाद ठग डिलीवरी एड्रेस अपडेट करने के नाम पर मात्र 10, 25 या 50 रुपए का ऑनलाइन भुगतान करने को कहते हैं। इस बहाने वे बैंक अकाउंट डिटेल्स, यूपीआई पिन और ओटीपी चुरा लेते हैं और खाते को खाली कर देते हैं। एक छोटी सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।