राजस्थान पुलिस का संदेश साफ है- “आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर”। शक्ति सुरक्षा अभियान के माध्यम से पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि नवरात्रि का यह पावन पर्व महिलाओं और बालिकाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित, भयमुक्त और उल्लासपूर्ण बने। महानिदेशक पुलिस के निर्देशों के पालन से पूरे राज्य में एक मजबूत सुरक्षा कवच तैयार हो गया है। गरबा की रातें अब सिर्फ रंग और संगीत की नहीं, बल्कि सुरक्षा और सम्मान की भी प्रतीक बनेंगी।