जयपुर

सीबीएसई ने मार्कशीट पैटर्न में किया बदलाव

-मार्कशीट पर नही दिखेंगा फेल और कम्पार्टमेंट शब्द
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Feb 2020, 5:15 PM IST
Feature image

जयपुर. सीबीएसई की दसवी् और बारहवीं माक्र्सशीट पर अब फेल या कम्पार्टमेंट शब्द नही लिखा होगा। यह बदलाव सत्र 2000 के रिजल्ट में किया जा रहा हैं। साथ ही बोर्ड ने सभी संबध स्कूलों की प्राचार्य से जानकारी मांगी हैं कि फेल या कंपाटमेंट की जगह किन शब्दों का इस्तेमाल किया जाए। सुझाव देते हुए कहा कि शब्द ऐसा हो जिससे विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक भाव ना आए। इस शब्द को पढऩे के बाद असफल होने की बात तो पता चले पर भविष्य में सफल होने का उत्साह भी बना रहें। सीबीएसई के रिजल्ट के अलावा इस सिस्टम को स्कूल की वार्षिक परीक्षा में भी लागू किया जाएगा। अब स्कूल स्त्र पर भी अंक पत्र या रिपोर्ट कार्ड में फेल शब्द हटाने की पूरी तैयारी हैं। लेकिन यह जल्द सीबीएसई के 2020 के रिजल्ट में लागू किया जाएगा। पत्र में बताया गया कि अगर एक बार ब'चें को असफल होने का अहसास हो जाता हैँ, तो उसमें से निकला बहुत कठिन हो जाता हैं। वो डिप्रेशन में चले जाते हैं।

सीबीएसई की एक अच्छी पहल
सीबीएसई के क्षेत्रीय समन्वयक प्राचर्य डॉ मनोहर लाल ने बताया कि यह एक अ'छी पहल हैं। कंपार्टमेंटल की जगह वहंा पर सप्लीमेंट्री परीक्षा जैसे शब्द लिखे जा सकते हैं। इसके अलावा सेकेंड एग्जाम या विशेष परीक्षा का भी नाम कंपाटमेंटल परीक्षा को दिया जा सकता हैं।

Published on: