जयपुर

सदी का सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण आज रात, दोपहर बाद बंद हो जाएंगे देश के बड़े मंदिर के पट

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Jul 27, 2018
चंद्र ग्रहण

जयपुर।

सदी का सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण शुक्रवार-शनिवार की आधी रात में दिखेगा। आंशिक ग्रहण रात 11 बजकर 54 मिनट और पूर्ण ग्रहण 28 जुलाई रात 01 बजे से शुरू होगा। पूर्ण ग्रहण की अवधि करीब 104 मिनट की होगी। इसके बाद ग्रहण फिर आंशिक हो जाएगा, जो भारतीय समयानुसार 03 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं दोपहर के बाद केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत देश के बड़े मंदिर बंद हो जाएंगे। ये मंदिर ग्रहण शुद्धि के बाद ही खुलेंगे।

ये भी पढ़ें

सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण आज, राजस्थान में पड़ेगा गहरा असर, जानिए क्या कहते है भौतिक शास्त्री

खगोल वैज्ञानिकों का कहना है कि यह देश के सभी हिस्सों में दिखेगा लेकिन जैसलमेर, लेह, लद्दाख आदि में चंद्रग्रहण का नजारा सबसे अच्छा दिखेगा।इससे पहले जनवरी को इस सदी का अनूठा ब्लू मून ग्रहण हुआ था। यह पूर्ण चंद्रग्रहण था और भारत से देखा जा सका था। ऐसा विशिष्ट ग्रहण भारत में 174 साल बाद हुआ था।


भारतीय ताराभौतिकी संस्थान के प्रोफेसर (सेनि) रमेश कपूर ने बताया कि चंद्रग्रहण के दौरान रात के समय आसमान का नजारा विलक्षण होगा। जहां
चंद्रमा पूर्ण ग्रहण के समय लालिमा लिए होगा वहीं उससे 7 डिग्री नीचे एक लाल रंग का सितारा भी चमक रहा होगा। यह मंगल ग्रह होगा,जो इन दिनों
पृथ्वी के निकट है। दरअसल, वर्ष 2003 के बाद पृथ्वी और मंगल इतनी बेहद निकटता से गुजरेंगे जिससे मंगल ग्रह काफी चमकीला नजर आएगा। उसका
मैग्नीट्यूड -2.77 होगा। शुक्रवार का चंद्रग्रहण जुलाई-अगस्त के दौरान ग्रहणों की तिकड़ी का हिस्सा है। १३ जुलाई को आंशिक सूर्यग्रहण था। हालांकि, यह देश में नहीं दिखा था।

11 अगस्त को आंशिक सूर्यग्रहण

इसके बाद आगामी 11 अगस्त को साल का अंतिम ग्रहण भी सूर्य का ही है। वह ग्रहण भी आंशिक ही होगा और आर्कटिक, उत्तर-पूर्व रूस, खाड़ी के कुछ देशों
के अलावा यूरोप के कुछ भागों में नजर आएगा। ग्रास के महत्तम स्थिति में सूर्य का 73.6 8 फीसदी अंंश ग्रसित होगा। शुरुआत स्थल पर उसका आरंभ
भारतीय समयानुसार 1 बजकर 32 मिनट बजे तथा आखिरी स्थल पर ग्रहण का समापन भारतीय समयानुसार 17.01 बजे होगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

चंद्रग्रहण की अवधि

-3 घंटा 55 मिनट होगी ग्रहण की अवधि
-पूर्ण ग्रहण 1 घंटा 44 मिनट तक रहेगा

- ग्रहण आरम्भ : 11 बजकर 54 मिनट (27 जुलाई )
-पूर्ण ग्रहण आरम्भ : रात 1 बजे (28 जुलाई )

ग्रहण मध्य : रात 1 बजकर 52 मिनट
पूर्ण ग्रहण समाप्ति : रात 2 बजकर 44 मिनट

ग्रहण की समाप्ति : रात 3 बजकर 49 मिनट

ये भी पढ़ें

chandra grahan 27 july 2018: चंद्र ग्रहण पर ये करें सरल उपाय, छू भी नहीं पाएगा कोई दोष
Updated on:
27 Jul 2018 06:11 am
Published on:
27 Jul 2018 06:10 am
Also Read
View All